Chaitra Navratri 2022: ना घंटों पकाने की झंझट ना सुखाने की, इस तरह झटपट इडली के सांचे में बनाएं साबूदाना पापड़

Published : Mar 31, 2022, 01:57 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) का शुभांरभ 2 अप्रैल से हो रहा है, जो 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। 9 दिन तक भक्त मां जगदंबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। इस दौरान लोग अधिकतर साबूदाने का सेवन करते हैं। जिसमें उसकी खिचड़ी से लेकर खीर तक शामिल होती है और तो और साबूदाने पापड़ का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है। ऐसे में अगर आपका व्रत के दौरान साबूदाने के पापड़ खाने का मन कर रहा है और बाजार से से खरीदकर लाना भी नहीं है, तो घर में पड़े साबूदाने से आप इसे झटपट बना सकते हैं, वो भी इडली के सांचे में। तो चलिए आपको बताते हैं साबूदाना पापड़ बनाने की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- एक कप साबूदाना स्वाद अनुसार नमक आधा छोटा चम्मच काली मिर्च 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच हरी मिर्च ऑयल ग्रीस करने के लिए

PREV
16
Chaitra Navratri 2022: ना घंटों पकाने की झंझट ना सुखाने की, इस तरह झटपट इडली के सांचे में बनाएं साबूदाना पापड़

सबसे पहले साबूदाना को धोकर से 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इससे साबूदाना अच्छी तरह से गल जाता है और इडली मेकर में जल्दी पक जाता है। 

26

जब साबूदाना अच्छी तरह से गल जाए तो दूसरी तरफ इडली के सांचे में पानी उबालने रख दें और इटली के सांचे को अच्छी तरह से ऑयल से ग्रीस कर लें।

36

इस दौरान साबूदाने में नमक, जीरा, हरी और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और इटली के सांचे में एक चम्मच साबूदाने का मिश्रण फैलाएं। इसी प्रकार से हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा साबूदाने का मिश्रण डाल दें।

46

अब इसे मीडियम फ्लेम पर 10 से 15 मिनट तक पकने दें। आप देखेंगे कि साबूदाना ट्रांसपेरेंट दिखने लगा है। इस समय गैस को बंद कर दें और हल्का ठंडा होने दीजिए।
 

56

अब एक चम्मच की मदद से साबूदाने के पापड़ों को निकाल लें और उसे एक बेकिंग शीट पर डाल दें। अब इन पापड़ों को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 15 मिनट के लिए माइक्रोवेव या ओवन में रोस्ट कर लें।

66

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories