नई दिल्ली। Chhath Puja चार दिनों तक चलने वाल त्योहार है, जिसमें भगवान सूर्य को याद करके अर्ध्य दिया जाता है, और अपने परिवार की सुरक्षा की कामना की जाती है। आज हम आपको छठ में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताएंगे जिनके बिना थाली अधूरी है। थाली को पूरा करने के लिए आप भी जानें इन व्यंजनों के बारे में जो आपके मुंह में भी ला देंगे पानी।
ठेकुआ इस छठ के प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। जिसे गेंहू के आटे, चीनी, नारियल और सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है। इसकी शेप को टिक्की की तरह रखा जाता है। इसके बाद इसे घी में डीप फ्राई करते हैं। इसे छठ के दूसरे दिन सूर्य भगवान को अर्पित किया जाता है इसके बाद सबको इसक प्रसाद बांटा जाता है।
25
चावल की खीर
इसे रसियाव भी कहते हैं, जो चावल से तैयार की जाती है। इसमें आप चाहे तो चीनी या फिर गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लगभग उसी तरह तैयार किया जाता है जैसे हम चावल, पानी और दूध के साथ अपनी नियमित खीर बनाते हैं। यह मिठाई छठ पूजा का भोजन पूरा करती है और इसे सेवन करने से पहले सूर्य देवता को भोग लगाया जाता है।
35
हरे चने
हरा एक और व्यंजन है जो आपको छठ-विशेष थाली में मिलेगा। हरा चना रात भर पानी में भिगोया जाता है और अगले दिन घी में जीरा और हरी मिर्च के साथ तैयार किया जाता है। इसे पूरी, कद्दू की सब्जी और एक मिठाई के साथ परोसा जाता है।
45
कद्दू की सब्जी
हमारे यहां कोई भी त्योहार हो कद्दू को सबसे पहले याद किया जाता है। क्योंकि पूरी के साथ लोग वही खाना पसंद करते हैं, लेकिन छठ में इसका अलग ही महत्व है। इसे घी में बनाया जाता है, जिसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल होता है। क्योंकि इसी से ही छठ का व्रत पूरा किया जाता है।
55
पूरी
छठ का त्योहार हो और सब्जी के साथ पूरी ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसलिए अलग-अलग सब्जी के साथ पूरी को बनाया जाता है। ये किसी और आटे से तैयार नहीं की जाती बल्कि इसे गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है। इसको बनाते समय इसमें शुद्ध देसी घी डाला जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.