Christmas 2021: घर पर कर रहे क्रिसमस पार्टी की तैयारी, स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स में शामिल करें ये चीजें

Published : Dec 21, 2021, 09:05 AM ISTUpdated : Dec 21, 2021, 11:18 AM IST

फूड डेस्क. पूरी दुनिया में इस समय क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) की धूम दिखाई दे रही है। बाजारों से लेकर घरों में इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। सभी लोग इसके सेलेब्रेशन के लिए बढ़िया केक आइडियाज सोच रहे होंगे। लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से चलते इस बार भी लोग बाहर जाने की जगह घर पर पार्टी करना प्रिफर कर रहे हैं। ऐसे में महिलाएं ये सोचने में बिजी हैं, कि उनका डिनर मेन्यू (Christmas Party Menu) कैसे होना चाहिए, तो चलिए आपको बताते हैं, क्रिसमस पार्टी में स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स और डिजर्ट में आप अपने मेहमानों को क्या कुछ खिला सकते हैं।

PREV
17
Christmas 2021: घर पर कर रहे क्रिसमस पार्टी की तैयारी, स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स में शामिल करें ये चीजें

क्रिसमस पार्टी आप अपने मेहमानों का स्वागत गर्म-गर्म हॉट चॉकलेट ड्रिंक के साथ कर सकते हैं। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और हॉट चॉकलेट उनके लिए एकदम बेस्ट ड्रिंक हो सकती है। इसके अलावा मेहमानों को हॉट फ्रूट पंच भी दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस जायफल, अदरक, गुड़ और ढेर सारे फलों के साथ एक शानदार स्मूदी बनाएं और अपने गेस्ट का मन जीत लें।

27

क्रिसमस पार्टी में स्टार्टर के लिए आप अपना गेस्ट को चिकन विंग्स खिला सकते हैं। जो लोग वेजिटेरियन है उनके लिए तरीका दही कबाब या हरा भरा कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। वहीं, नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए प्रॉन फ्राई या फिश टिक्का भी कमाल लगेगा।

37

मेन कोर्स किसी भी पार्टी की जान होती है, आपका खान जितना अच्छा होगा, लोगों आपकी पार्टी की तारीफ उतनी ज्यादा करेंगे। लेकिन इस बार अपने गेस्ट को घिसी-पिटी डिश खिलाने की जगह आप उन्हें रोस्टेड चिकन विंग्स विथ मशरूम और वाइन सॉस खिला सकते हैं। ये तुर्की की एक फेमस डिश है। जिसमें चिकन को रेड या वाइट वाइन से साथ पकाया जाता है। साथ ही मशरूम को फ्राई करके रखा जाता है।

47

इसके अलावा आप अपने मेहमानों को चिकन की जगह मटन बिरयानी खिला सकते हैं, क्योंकि स्टार्टर में आप पहले ही चिकन की एक डिश बना चुके हैं। ऐसे में मटन एक बेहतरीन ऑप्शन होगा।

57

वेजिटेरियन लोगों के लिए आप मेन कोर्स में खूब सारी सब्जियों और चीज से लोडेड पास्ता बना सकते हैं। इसके साथ गार्लिक ब्रेड सर्व करना ना भूलें।
 

67

हर कोई चाहता है, कि किसी भी पार्टी का अंत शानदार मिठाई से हो। ऐसे में क्रिसमस पार्टी में अपने गेस्ट को केवल केक ना खिलाएं बल्कि उनके लिए आप कैरेमल कस्टर्ड बना सकते हैं। ये बनाने में भी बहुत आसान है और गेस्ट को बेहद पसंद आता है।

77

क्रिसमस पुडिंग के बिना क्रिसमस का जश्न कभी पूरा नहीं होता है। यह पारंपरिक क्रिसमस डिनर डिश है। यह ड्राई फ्रूट, लिकर और फ्रूट के साथ बनाई जाती है। 

ये भी पढ़ें- Christmas 2021: क्रिसमस पर घर बनाना है रम केक, तो इस ट्रिक से झटपट बनाएं टेस्टी Rum and Raisin Cake

Round-Up 2021: मैगी मिल्क शेक से लेकर फायर पानी पूरी तक, इस साल ट्रेंड में रही ये अजीबोगरीब डिशेज

Recommended Stories