फूड डेस्क: कहते हैं ना कि इंसान चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, उसके अंदर का बचपना कभी नहीं जाता। 20 जनवरी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के पद की शपथ लेने वाले जो बाइडेन भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं लेकिन उनके अंदर का बच्चा आज भी जिन्दा है। ये बच्चा समय-समय पर बाहर आ जाता है। खासकर आइसक्रीम देखकर। जी हां, जो बाइडेन को खाने में आइसक्रीम काफी पसंद है। जब भी उनकी नजर आइसक्रीम पर पड़ती है, वो बच्चों की तरह मचल पड़ते हैं। ताकत और रुतबे के बीच आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो बाइडेन को बच्चा बना देती है। आइये आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कैसे आइसक्रीम देखते ही मचल जाते हैं जो बाइडेन...
जो बाइडेन का आइसक्रीम प्रेम किसी से छिपा हुआ नहीं है। जब भी मौका मिलता है वो आइसक्रीम का स्वाद लेना नहीं भूलते।
210
मई 2016 में एक आइसक्रीम ब्रांड के प्रमोशन के दौरान बाइडेन ने कहा था- मेरा नाम जो बाइडेन और मैं आइसक्रीम से प्यार करता हूं।
310
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सबको लग सकता है कि मैं मजाक कर रहा हूं। लेकिन ऐसा नहीं है।
410
बाइडेन एक बार में तीन-तीन आइसक्रीम खा लेते हैं। उन्हें जेनी चेन के आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद हैं।
510
बाइडेन की फेवरिट आइसक्रीम चोको चिप्स फ्लेवर है। ज्यादातर वो इसी फ्लेवर की आइसक्रीम ऑर्डर करते हैं।
610
बाइडेन जब भी आइसक्रीम खाते हैं, वो डबल स्कूप वैफल कोन में ऑर्डर करते हैं। उन्हें कई बार आइसक्रीम खाते हुए स्पॉट किया गया है।
710
2010 में बाइडेन ने कहा था कि वो ना शराब पीते हैं ना सिगरेट पीते हैं। लेकिन उन्हें आइसक्रीम काफी पसंद है। ये उनकी कमजोरी है।
810
उनकी पसंदीदा आइसक्रीम चेन जेनी ने उनके ऊपर एक ख़ास आइसक्रीम भी लॉन्च किया है। इसके नाम उन्होंने व्हाइट हाउस चॉक्लेट चिप्स रखा है।
910
तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे आइसक्रीम हाथ में पकड़ बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं जो बाइडेन।
1010
जब भी मौका मिला है बाइडेन आइसक्रीम खाना नहीं भूलते। कई मौकों पर उन्हें दोनों हाथों में आइसक्रीम लेकर खाते देखा गया है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.