फ़ूड डेस्क: भारत में ऐसे कई लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत चाय के बिना नहीं होती। ये लोग चाय के दीवाने होते हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी, छांव हो या बरसात, चाय तो मिलनी ही चाहिए। भारत में अलग-अलग जगह पर अलग स्वाद की चाय पीने को मिलती है। कही लोग फीकी चाय पीते हैं तो कहीं बेहद मीठी। लेकिन असल कड़कदार चाय सबको पसंद आती है। दरअसल, चाय में चायपत्ती और चीनी कब मिलाई जाए, ये भी उसके स्वाद को काफी हद तक बदल देता है। ऐसे में आज हम आपको चाय बनाने का सबसे सही तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरह से चाय बनाएंगे तो वो बेहद बैलेंस्ड और स्वादिष्ट बनेगी। तो कड़कदार चाय बनाने के लिए आपको चाहिए... 1 कप दूध
1/2 कप पानी
1 चमच चीनी
1-1/2 चम्मच चाय पत्ती
1 टुकड़ा अदरक
सबसे पहले एक पतीले में आधा कप पानी डालिये। यहां हम आपको एक कप चाय बनाने की विधि बता रहे हैं। ऐसे में मात्रा को कप के हिसाब से बढ़ा लें।
29
अब पानी में चायपत्ती डालें और उसे अच्छे से खौला लें। जब पानी से चाय की खुशबू आने लगे तब तक इसे उबालें।
39
अब इसमें एक कप दूध मिला दें।दूध को पहले से उबाल कर रखें। चाय में कभी कच्ची दूध नहीं मिलानी चाहिए।
49
दूध मिलाते ही इसका रंग बेहद निखर जाएगा।
59
अब इसमें अदरक को चूर कर डालें। यहां अदरक को चूरना काफी जरुरी है। ताकि उसका स्वाद उभर कर आए।
69
अब इसमें चीनी डालें। चीनी की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से रखें।
79
चाय को उबालते हुए बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहे। चम्मच से चलाने पर ये नीचे नहीं गिरेगा।
89
जब तक चाय के ऊपर के बुलबुले भूरे रंग के नहीं हो जाते तब तक इसे उबालें। ये चाय बनने की निशानी है।
99
अब चाय को कप में छान कर सर्व करें या खुद इसकी चुस्कियों में डूब जाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.