फ़ूड डेस्क: भारत में कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। इसमें कई पारंपरिक होती हैं तो कुछ पूरे देश में ही मशहूर हैं। कई डिशेज देखने में एक जैसी लगती है लेकिन इन्हें बनाने का स्टाइल और इनका टेस्ट एक दम अलग होता है। जहां पूरे देश में पूरियां खाई जाती है, वही, बंगाल में मशहूर है लुची। ये देखने में पुरी जैसा लगता है लेकिन इसने बनाने का अंदाज और इसका टेस्ट पुरी से एकदम अलग होता है। लुची को गर्मागर्म छोले से साथ खाया जाता है। आज हम आपको बंगाल के इस ख़ास डिश को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। लुची बनाने के लिए आपको चाहिए... 2 कटोरी मैदा
1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
तलने के लिए तेल
जहां पूरियां गेंहू के आटे से बनाई जाती है, वहीं लुची मैदे से तैयार की जाती है। तो लुची बनाने के लिए सबसे पहले परात में दो कटोरी मैदा ले लीजिये।
27
अब इसमें 2 चम्मच तेल और अजवाइन डालकर हलके-हलके पानी को मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें। ये आटा ना ज्यादा गीला होना चाहिए ना कड़ा।
37
अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिये और कटोरी में अलग से थोड़ी देर के लिए रख दीजिये।
47
10 मिनट बाद इन्हें बेलन से हलके हलके बेल लेंगे। इनका साइज पूरियों जितना ही रखेंगे।
57
अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करना है। ध्यान दें कि जब तेल एक दम गर्म हो जाए तभी इसमें लुची डालेंगे।
67
अब लुची को डालकर दोनों तरह से अच्छे से फ्राई कर लेना है। जब इनका रंग बदले, तब इन्हें तेल से बाहर निकाल लें।
77
लीजिये तैयार है लुची। इसे बंगाल में काफी पसंद किया जाता है। इसे छोले और मछली के साथ भी खाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.