Published : Nov 12, 2020, 02:12 PM ISTUpdated : Nov 12, 2020, 02:21 PM IST
फूड डेस्क : प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये हम सब जानते हैं। मसल्स बनाने से लेकर वजन घटाने के लिए प्रोटीन फूड (Protien Food) का सेवन किया जाता है। प्रोटीन का नाम आते ही लोग सबसे पहले अंडे के बारे में सोचने लगते हैं। अंडे खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी12 और आयरन मिलता है। नॉन वेजिटेरियन लोग तो अंडे का सेवन आसानी से कर लेते हैं। लेकिन वेजिटेरियन्स के लिए अंडा खाना नामुकिन होता है, इसलिए अधिकतर शाकाहारी लोगों में प्रोटीन की कमी हो जाती है। हालांकि अंडे के शाकाहारी या मांसाहारी होने को लेकर काफी बहस होती चली आई है। लोग आज भी इस बात से अंजान हैं कि आखिर अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? तो चलिए आज आपका ये भ्रम दूर करते हैं।
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी (protein deficiency) से शरीर में एनर्जी कम होने लगती है, बाल झड़ने लगते हैं और नाखून कमजोर हो जाते हैं।
29
अगर आप मसल्स बनाने चाहते हैं या फिर वजन घटाना चाह रहे हैं तो प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना आपके लिए बेहद जरूरी हैं। ये प्रोटीन आपको अंडे से मिल सकता हैं।
39
अंडा (EGG) एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है, जिसमें कई तरह के न्यूट्रीशियन पाए जाते हैं। यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है। एक उबले हुए अंडे (44 ग्राम) में 5.5 ग्राम प्रोटीन, फैट 4.2 ग्राम, कैल्शियम 24.6 मिलीग्राम, आयरन 0.8 मिलीग्राम और मैग्नीशियम 5.3 मिलीग्राम होता है।
49
शाकाहारी लोग अंडा का सेवन इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि ये मांसहार की श्रेणी में आता है। जिन लोगों को लगता है कि चूजा अंडे में से निकलता है, उन्हें पहले अंडे देने वाली प्रक्रिया को समझना चाहिए।
59
मुर्गी जब 6 महीने की होती है तो वो हर 24 से 26 घंटे के बीच में अंडा देती है। लेकिन अंडा देने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह किसी मुर्गे के संपर्क में आई हो।
69
मुर्गी जब मुर्गे से संपर्क किए बिना अंडा देती है तो उसे अनफर्टिलाइज्ड एग कहते हैं। वैज्ञानिक इस बात पुष्टि कर चुके हैं कि इनमें से कभी चूजा नहीं निकल सकता इसलिए अगर आप अंडों को मांसाहारी समझ रहे हैं तो आप गलत हैं।
79
वहीं, अगर मुर्गी किसी मुर्गे के संपर्क में आने का बाद अंडा देती है उसे मांसाहारी अंडा कह सकते हैं। इन अंडों में गैमीट सेल्स मौजूद होता है, जो उन्हें मांसाहारी बना देता है।
89
बड़ा सवाल है कि हमें कैसे पता चला कि कौन सा अंडा शाकाहारी है और कौन सा मांसहारी? इसके लिए आपको बता दें कि अंडे के सफेद वाले भाग में सिर्फ प्रोटीन होता है इसलिए व्हाइट एग को शाकाहारी कहें तो गलत नहीं होगा।
99
वैसे आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, इसलिए उन्हें शाकाहारी लोग भी आसानी से खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.