दुबई: भारत से कई लोग हर साल सऊदी अरब घूमने जाते हैं। वैसे तो दुनिया के किसी भी कोने में जाने पर आपको मैक-डी और कई तरह के फ़ूड चेन्स मिल जायेंगे। लेकिन बात अगर सऊदी अरब की करें, तो वहां ये फूड चेन्स नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सऊदी अरब के ऑथेंटिक खाने के बारे में।
एरिख: एरिख एक भारी नाश्ता है जो पहले बहुत खाया जाता था। यह खाना सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से से आता है।
28
कब्सा : कब्सा सऊदी अरब में नंबर एक पकवान है। जब भी आप किसी सऊदी नागरिक से पूछेगे तो ज़्यादातर लोग यही कहेगे कि उनका पसंदीदा पकवान कब्सा है। कब्सा चावल, सब्ज़ी और मास से बनता है। सऊदी आमतौर पर इसे दिन के खाने में इस्तेमाल करते है और कुछ सऊदी तो इसको रोज़ खाना पसंद करते हैं।
38
गुरसन: एक विशेष डिश जिसे आटा, मास और सब्ज़ियों के साथ बेक किया जाता है।
48
जेरिश: जेरिश दलिया (अनाज का प्रकार) है इसे प्याज, चिकन, लाल मिर्च, और टमाटर के साथ बना सकते है। जेरिश कब्स या मरगूग की तरह मुख्य पकवान नहीं है। यह साइड डिश के अधिक है।
58
मंदी: मंदी, कब्सा का एक प्रकार है, जहां मास को अलग तरह से पकाया जाता है। इसको तन्दूर में बंद करके पकाया जाता हैं। इसको समर चावल और सब्ज़ियों से मिलकर बनाया जाता हैं।
68
मथलोथा: मथलोथा डिश सऊदी अरब के दक्षिण में सबसे ज्यादा खाया जाता है।यह डिश कब्सा, जेरिश और गुरसं के साथ मिल के बनती है।
78
मरगूग: मरगूग एक लिक्विड सॉस है जो मास ,सब्ज़ियों और आटा पेस्ट से मिलकर बनता हैं।
88
हैनिनई: हैनिनई सऊदी अरब की एक स्वीट डिश है जिसको आप सर्दियों के दौरान खा सकते है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.