फूड डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) का आज से आगाज होने जा रहा है। यहां पर फुटबॉल प्रशंसकों को रहने के लिए अस्थाई घर बनाए गए हैं जो शिपिंग कंटेनर की तरह हैं। इसमें बेड से लेकर तमाम तरह की सुविधा मौजूद हैं। लेकिन हर रात के लिए आपको 16 हजार ($ 203) ज्यादा की रकम चुकानी होगी। आपको यहां स्पेशल डिश परोसा जाएगा। जिसमें वेज का ऑप्शन ना के बराबर होगा, लेकिन नन वेज के तरह-तरह आइटम आपकी थाली में होंगे। तो आइए बताते हैं वो 7 तरह के डिश जो फैंस को फीफा वर्ल्ड कप के दौरान परोसे जाएंगे...
कतर में 60,000 फ़ुटबॉल प्रशंसकों के अस्थायी निवास बनाए गए हैं। हर शिपिंग कंटेनर में 2 बेड, बाथरूम, फ्रिज जैसी सुविधा होगी। इतना ही नहीं कतर में शराब बैन हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ स्पेशल गेस्ट को इसे परोसा जाएगा। इसके साथ ही आपको कॉफी के लिए 4.75 डॉलर देने होंगे। वहीं, बुफे लंच के लिए 9.77 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।
28
थरीद (Thareed)
थरीद में कई तरह के सब्जी होते हैं। इसके अलावा इसे भेड़ के बच्चे के स्टॉक और टमाटर सॉस में पकाया जाता है। थरीद को काफी पसंद किया जाता है।
38
मकबूस (Machboos)
यहां पर अरेबिक खाना आपको परोसा जाएगा। जिसमें पहले नंबर पर है मकबूस। भारत की बिरयानी खाड़ी देशों में मकबूस के नाम से जानी जाती है। इसमें चावल के साथ चिकन या मटन को पकाया जाता है और स्पेशल मसाले इसके स्वाद में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह कतर का राष्ट्रीय फूड है।
48
मद्रौबा (Madhruba)
चावल को मक्खन और दूध के साथ घंटों पकाया जाता है। इसमें पिसी हुई इलाइची मिलाई जाती है। फिर इसे मैश किए हुए बीन्स के साथ चिकन और अन्य प्रकार के मांस को उबाला जाता है।
58
हरीस
दरदरे गेहूं को रात भर भिगाया जाता है। फिर इसे सुबह 6 से 7 घंटे तक धीमी आंच पर पकाया जाता है। फिर इसमें स्पेशल मसाला और मीट या चिकन डालकर पकाया जाता है। खाने में यह काफी टेस्टी होता है।
68
लुकाईमत (Luqaimat)
इसे मक्खन, दूध, आटा,चीनी, केसर और इलाइची के साथ बनाया जाता है। इसके छोटे-छोटे पेड़े तैयार किए जाते हैं और इसे डीप फ्राई किया जाता है। फिर इसे चीनी की चाशनी या फिर शहद में डुबोया जाता है। अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरे, यह मिठाई लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
78
बालालीत (Balaleet)
इसे दालचीनी,केसर और इलाइची के साथ सेवई में डालकर पकाया जाता है। गुलाब जल मिलाकर इसे आप बतौर स्वीट भी खा सकते हैं। या फिर इसे ऑमलेट के साथ नमकीन भी बना सकते हैं।
88
कौसा महशी (Kousa Mahshi)
कौसा महशी में तोरी के अंदर मेमने के मीट को पुदीना, लहसुन के साथ मिलाकर भरा जाता है। फिर इसे गरमा-गर्म बेक किया जाता है। कई जगहों पर इसे ग्रैवी में भी डालकर बनाया जाता है। यह पूरे मध्य पूर्व में पसंदीदा डिश है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.