गर्मियों में दूध पीते वक्त करते है बड़ी गलती, जान लें सही तरीका नहीं तो हेल्थ को होगा बड़ा नुकसान

फूड डेस्क : बचपन से हम सुनते आ रहे है कि दूध पीने से हम स्ट्रांग बनते है। बच्चे से लेकर बड़े तक को दूध पीने की सलह दी जाती है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन गर्मियों में दूध पीने से अधिकतर लोग बचते आते है और इसका विकल्प तलाशने लगते है या फिर दूध पीना ही छोड़ देते हैं। कुछ लोग बताते हैं कि मौसम के मुताबिक ठंडा या गर्म दूध पीना चाहिए, पर इसमें से क्‍या सही है, ये जानना भी बेहद जरूरी है, तो चलिए आज हम आपको बताते है गर्मियों में ठंडा या गर्म किस तरह का दूध आपको पीना चाहिए और इसे पीने का सही समय और तरीका..

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2021 10:38 AM IST / Updated: Apr 07 2021, 04:51 PM IST

18
गर्मियों में दूध पीते वक्त करते है बड़ी गलती, जान लें सही तरीका नहीं तो हेल्थ को होगा बड़ा नुकसान

दूध पीना हम सभी के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग फैट बढ़ने से डरते हैं, उन्हें भी टोन्‍ड मिल्‍क पीना चाहिए। सर्दी हो या गर्मी हमें कभी भी दूध पीना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। बस इसे पीने का तरीका आप बदल सकते हैं।

28

दिन की शुरुआत हमेशा एक गिलास दूध से करने से शरीर दिन भर शरीर को एनर्जी मिलती है। गर्मियों में आप गर्म दूध की जगह ठंडा दूध या मिल्क शेक ले सकते हैं। याद रहे कि हमें खाली पेट दूध नहीं लेना है। आप कुछ नट्स के साथ दूध ले सकते हैं।

38

अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो इसके आधे घंटे बाद दूध पीएं, इससे शरीर को पोषण मिलता है। गर्मी में अगर एक्सरसाइज करते हुए आप डि-हाइड्रेट महसूस करते हैं, तो उस समय भी आप ठंडा दूध पी सकते हैं।

48

ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है।

58

अगर आप फ्लू और कोल्‍ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें। गर्म की जगह आप हल्का गुनगुना दूध पी सकते हैं। डॉक्‍टर्स भी कहते हैं कि गुनगुना दूध जल्‍दी पच जाता है। 

68

दूध में लेक्टोज तत्व (lactose) की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसके कारण इसे पचने में समय लगता है। कई बार इसका सेवन करने से पेट दर्द, अपच और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है। एसिडिटी से बचने के लिए आपको ठंडा दूध पीना चाहिए। 

78

कुछ फूड और ड्रिंक अगर खाली पेट लिए जाएं तो सेहत को नुकसान हो सकता है। इन्हें खाने से शरीर में एसिड का लेवल बढ़ता है। दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट (Saturated fat) और प्रोटीन (Protein) पेट की मसल्स को कमजोर कर सकते है, इसलिए इसे खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए।
 

88

सर्दी हो या गर्मी रात के समय थोड़ा गर्म दूध पीकर सोना चाहिए। गर्म दूध में लैक्‍टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्‍त और बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos