फ़ूड डेस्क: क्या आपने कभी शाकाहारी मटन खाया है? आपको लग रहा होगा कि मटन वो भी शकाहारी? आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तो आपको बता दें कि झारखंड में लोग बड़े चाव से शाकाहारी मटन खाते हैं। इसे लोकल भाषा में रुगडा कहते हैं। ये वैसे तो ज्यादातर बारिश के मौसम में मिलता है। लेकिन अब प्रिजर्वेटिव कारण इसे साल भर खाया जाता है। ये काफी महंगे आते हैं। इसका स्वाद बिल्कुल मटन जैसा होता है। आइये आपको बताते हैं कैसे बनाया जाता है ये शाकाहारी मटन। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए... 250 ग्राम रुगड़ा
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टीस्पून मीट मसाला
1 कप प्याज
कटी हुई 1 हरी मिर्च
1 कप आलू कटे हुए
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
शाकाहारी मटन बनाने के लिए सबसे पहले रुगड़ा को अच्छे से धो लें। ये मिट्टी के अंदर उगती है। इसलिए इसपर काफी मिट्टी जमा होती है। इसकी अच्छे से सफाई काफी जरुरी है।
27
अब इन्हें चाक़ू की सहायता से काट लें। काटते समय आपको कुछ काला रुगड़ा मिलेगा तो कुछ सफ़ेद। काले वाले सब्जी का स्वाद और बढ़ाते हैं। ऐसे में इन्हें फेंकना नहीं है।
37
अब एक कटोरी में अदरक और लहसुन का पेस्ट लें। इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला और दो चम्मच पानी मिलाएं। इसका एक पेस्ट बना लें।
47
अब सब्जी बनाने के लिए गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। इसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।
57
प्याज के भूनते ही इसमें आलू और नमक डालकर पकाएं। जब आलू नर्म हो जाए तब इसमें रुगड़ा डाल दें। इसे अच्छे से तेज आंच पर दो मिनट भूनें।
67
अब इसमें तैयार किया गया मसाला डाल दें। मसाले को अच्छे से भूनें। जब मसाले से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसे ढंक कर पकाएं। जब मसाला भून जाएं तो इसमें 1 कप पानी मिला दें।
77
अब अपने हिसाब से ग्रेवी की कनिस्टेन्सी को मैंटेन करें। रुगड़ा की सब्जी तैयार है। इसे गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। इसका टेस्ट बिल्कुल मटन जैसा लगता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.