फूड डेस्क : इंडियन रसोई में स्वाद से लेकर सेहत का खजाना छुपा होता है। यहां के छोटे-छोटे मसाले ना सिर्फ स्वाद का तड़का लगाते हैं, बल्कि इनमें कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। उन्हीं में से एक है गोंद (Gondh)। जी हां, ठंड के दिनों में गोंद का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। दादी नानी से लेकर हमारी मां तक ठंड में गोंद के लड्डू जरूर बनाती होगी, लेकिन क्या आप इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, गोंद खाने के अनोखे फायदों (Health Benefits of Gond) के बारे में कि कैसे ये छोटी सी गोंद आपको ठंड में गर्मी देने के साथ ही मर्दों की पावर भी बढ़ा सकती है...
गोंद एक प्रकार की खाद्य गोंद होती है, जिसका उपयोग कई पोषक तत्वों से भरे व्यंजनों को तैयार करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे ट्रैगाकैंथ या बबूल गोंद के रूप में जाना जाता है। यह आमतौर पर पौधे के छाल से प्राप्त होता है। भारत में सबसे ज्यादा गोंद मीडिल ईस्ट और गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। गोंद आमतौर पर दो तरह के होती हैं- गोंद और गोंद कतीरा।
28
गोंद में गैलेक्टोज, एल्डोबियो यूरोनिक एसिड और अरबिनोबायोसिस और खनिज कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक तरफ हो गोंद हमारे शरीर को गर्म रखता है और ठंडक से बचाता हौ तो दूसरी तरफ गोंद कतीरा हमें ठंडक भी पहुंचाता है।
38
गोंद और गोंद कतीरा में सिर्फ यह फर्क है कि जब हम गोंद को पानी में भिगोते हैं तो ये पूरी तरीके से पानी मे घुल जाता है, जबकि गोंद कतीरा को पानी में जब हम भिगोते है तो ये सारा पानी सोख लेता है और जेल जैसा बन जाता हैं।
48
गोंद इम्यूनिटी बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में काम करती है। यह ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करती है और कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता और डिप्रेशन से भी छुटकारा देती है। यह हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को भी पूरा करती है। इसके अलावा यह एक बेहतरीन स्किन केयर एजेंट के रूप में काम करती है और सर्दियों के दौरान ड्राय स्किन से राहत देती है।
58
गोंद कतीरा का रोजाना सेवन करने से पुरुषों में खोई हुई यौन इच्छा बढ़ जाती है। इसके लिए रोज रात 10 ग्राम गोंद कतीरा को 1 गिलास पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह इसमें 1 चम्मच चीनी मिला कर इसका सेवन करें।
68
जो महिलाएं अनियमित पीरियड से परेशान होती है। वह गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीसकर 2 चम्मच दूध में मिला कर सेवन करें। इसके अलावा गोंद के लड्डू भी बना कर खाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं बच्चा होने के बाद भी महिलाओं को गोंद के लड्डू खिलाना बहुत फायदेमंद होता है।
78
गोंद को लड्डू (Gondh laddu) बनाकार खाना इसके सेवन का सबसे आसान तरीका है। इसके लड्डू को बनाने के लिए हमें गोंद, आटा, मेवा, मखाना, सूखा नारियल, इलाइची पाउडर, पिसी चीनी और घी चाहिए।
88
सबसे पहले घी गर्म करें और गोंद को फ्राई करें। इसके बाद बादाम, काजू और मखाने को एक-एक करके भून लें और एक तरफ रख दें। बादाम, मखाना और काजू ठंडे होने पर इन्हें दरदरा पीस लीजिए। फिर एक कढ़ाई में घी डालें और आटा भून लें। आखिर में गोंद, मेवे और चीनी डालकर एक साथ मिला लें। तैयार मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बना लीजिए। लड्डू को ठंडा करके एयरटाइट जार में भर कर रख लें और पूरी ठंड इसका मजा लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.