भूल से भी इन तरीकों से ना खाएं अंडे, फायदा नहीं, तुरंत होने लगेगा नुकसान

Published : Oct 13, 2020, 01:54 PM IST

फूड डेस्क : अंडा (EGG) एक ऐसी चीज है, जिसे नॉन वेजिटेरियन लोग नाश्ते से लेकर खाने तक में खा सकते हैं। इसके न्यूट्रिशन (Nutrition) भी तो कमाल के होते हैं। ये जल्दी भी बन जाता है और इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी बेहद ज्यादा होते है। लेकिन अंडा खाने के दौरान भी आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, नहीं तो ये गुणकारी अंडा हमारी सेहत पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अंडा खाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप इसके पूरे फायदे ले सकें।

PREV
111
भूल से भी इन तरीकों से ना खाएं अंडे, फायदा नहीं, तुरंत होने लगेगा नुकसान

अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की मात्रा ज्याद होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। 

211

अंडे को कई तरह से खाया जाता है। कई लोग उबले अंडे (Boil Egg) खाना पसंद करते हैं, तो कोई ऑमलेट (omelette) बनाकार खाते हैं। किसी को तो अंडा कच्चा (Raw egg) ही खाना अच्छा लगता है।

311

बता दें कि अंडे को अच्छे से पकाकर खाना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस तरह से पकाया गया अंडा आसानी से पच जाता है।

411

डायटिशियन बताते हैं कि कच्चे अंडे में 51 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है जबकि पकाए हुए अंडे में 91 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। गैस पर पकाने की वजह से प्रोटीन में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं।

511

हालांकि ज्यादा तेज तापमान पर अंडे पकाने से इसके कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, अंडे को देर तक पकाने से उसका विटामिन ए लगभग 17-20 फीसदी तक कम हो जाता है।

611

वहीं अंडे को माइक्रोवेव नहीं करना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक उबालने या फ्राई करने से इसके एंटीऑक्सीडेंट में कमी आ जाती है।

711

कई लोग कच्चे अंडे को फोड़कर सीधे पी लेते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। कच्चे अंडे में प्रोटीन अलग-अलग हिस्सों में होता है और इनकी बनावट ऐसी होती है कि ये आपस में मिल नहीं पाते हैं। 

811

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो उबला अंडा ही खाएं। साथ ही इसका पीला भाग यानी की एग योक (Egg yolk)अलग कर दें, क्योंकि इसमें ज्यादा फैट होता है।

911

बच्चों को भी एक समय के बाद ही अंडा खिलाना शुरू करना चाहिए। डायटीशियन बताते हैं कि 8 महीने की उम्र के शिशुओं के आहार में इसे शामिल किया जा सकता है, हालांकि अंडे का सफेद भाग 1 साल के बाद ही दिया जाना चाहिए।

1011

अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है। एक अंडे में लगभग 373 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है। डॉक्टरों के अनुसार किसी व्यक्ति को दिन में केवल 300 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल का सेवन करना चाहिए।

1111

डायबिटीज या किसी दिल की बीमारी के मरीजों को रोजाना एक या आधा अंडा ही खाना चाहिए। वहीं, नॉर्मल लोग 2 अंडे रोजाना खा सकते हैं।
 

Recommended Stories