अंडा खाने के बाद कभी भी ना खाएं यह 6 चीजें, वरना हो सकता है उल्टा असर

Published : Jul 07, 2022, 09:46 AM IST

फूड डेस्क : वो तो कहावत तो आपने खूब सुनी होगी कि 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे', क्योंकि अंडे (egg) एक सुपरफूड है जो हमारे शरीर को प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स सभी तरह की चीजें देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अंडे खाने के बाद हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको अंडा खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं (what not to eat after egg) करना चाहिए वरना इसके विपरीत प्रभाव भी पड़ने लगते हैं...

PREV
16
अंडा खाने के बाद कभी भी ना खाएं यह 6 चीजें, वरना हो सकता है उल्टा असर

मछली 
अंडा खाने के बाद कभी भी आपको मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि उबले हुए अंडे और मछली का कॉन्बिनेशन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे स्किन एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही रैशेज, रेडनेस और आंखों के लाल होने की समस्या हो सकती है।
 

26

पनीर 
चूंकि अंडा और पनीर दोनों ही प्रोटीन के स्रोत है। ऐसे में आपको अंडा खाने के बाद पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और आपको पेट दर्द, लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

36

केला 
अंडे खाने के तुरंत बाद कभी भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको कब्ज, गैस और पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

46

नींबू 
अक्सर देखा जाता है कि लोग उबले हुए अंडे में नींबू डालकर इसका सेवन करते हैं ताकि इसका स्वाद बढ़ सके। लेकिन यह खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा होता है और हार्टअटैक भी हो सकता है।

56

चीनी 
अक्सर लोग अंडे के मीठे फ्रेंच टोस्ट बनाकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन अंडे को कभी भी चीनी के साथ न खाएं। यह शरीर में अमीनो एसिड बनाने का काम करता है, जो मानव शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है और आपके रक्त में थक्के बना सकता है।
 

66

चाय
बहुत से लोग नाश्ते में एक साथ चाय और अंडे का सेवन करते हैं। हालांकि, यह संयोजन कब्ज पैदा कर सकता है जो आगे चलकर आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

और पढ़ें: आम खट्टा है या मीठा, सड़ा है या फिर ताजा, खरीदते वक्त इन 2 टिप्स को करें इस्तेमाल

लंबी उम्र के लिए दिन में इस समय करें ब्रश, स्टडी में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories