सावधान: एक्सरसाइज के तुरंत बाद कभी ना खाएं ये चीज, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर

फूड डेस्क : आजकल की लाइफस्टाइल (Lifestyle) में सिर्फ युवा ही नहीं सभी लोग बहुत हेल्थ कॉन्शियस है। लोग एक्सरसाइज (Exercise)से लेकर खाने तक अपनी हर एक चीज पर विशेष ध्यान रखते हैं। लेकिन आपकी एक भूल आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। जी हां हार्डकोर वर्कआउट (Hardcore workout) कर आप अपने आप को फिट रखने के लिए एक कदम आगे तो बढ़ते हैं, लेकिन एक्सरसाइज के बाद कुछ भी खाकर आप 2 कदम पीछे चले जाते है। हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना व्यायाम जरूरी है, उतना ही सही खाना भी। अक्सर लोगों को वर्कआउट करने के बाद बहुत भूख लगती हैं, ऐसे में कुछ भी खाना आपकी सेहत पर गलत असर भी डाल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाने से बचना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2020 3:53 AM IST / Updated: Oct 12 2020, 09:25 AM IST

19
सावधान: एक्सरसाइज के तुरंत बाद कभी ना खाएं ये चीज, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर

एक्सरसाइज करना हेल्दी लाइफस्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये केवल वजन कम करने या फैट कम करने के लिए नहीं हैं। इससे शरीर के सभी हिस्सों में ब्लड फ्लो बेहतर रहता है, ऑक्सीजन का प्रवाह सही रहता है, स्किन ग्लोइंग रहती है और डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है। 

29

वर्कआउट के बाद आपको अपना ध्यान रखने की और ज्यादा जरुरत हैं, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है। 

39

एक्सरसाइज के तुरंत बाद फ्रिज का पानी (Chilled water)नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर का तापमान काफी बढ़ा हुआ होता है। ऐसे में फ्रिज के पानी से शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। 

49

वर्कआउट के दौरान शरीर लगभग पूरी एनर्जी का इस्तेमाल कर लेता है। इसलिए वर्कआउट के बाद खाली पेट नहीं रहना चाहिए। आप हल्की सब्जी और फल खा सकते हैं। इनसे गैस या एसिडिटी की भी शिकायत नहीं होती है। लेकिन याद रहें वर्कआउट के आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं।

59

वॉक, जिम या कार्डियो के बाद आप नारियल पानी, बेल का शरबत, सत्तू, नीबू पानी, छाछ आदि पेय पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं, पर इन्हें खाली पेट न पिएं। इससे गैस की शिकायत हो सकती है।

69

वर्कआट के बाद कार्ब्स और प्रोटीन खाना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक्सरसाइज से मसल्स फाइबर्स (muscle fibres) टूटने लगते हैं  इसलिए कोशिश करें कि आप वर्कआउट के बाद ही प्रोटीन शेक, अंडे या प्रोटीन बार खाएं। 

79

एक्सरसाइज के बाद कभी भी फ्राइड या मसालेदार चीड नहीं खानी चाहिए। इस तरह का खाना खाने से आलस आता है।

89

व्यायाम से पहले भी कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं जिससे पेट भरा हुआ महसूस हो। आप कोई फ्रूट, ड्राय फ्रूट्स या ओट्स खा सकते हैं।

99

एक्सरसाइज के बाद कभी भी सोना नहीं चाहिए। आप चाहें तो थोड़ी देर बैठकर आराम कर सकते हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos