न घी- न मावा, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी लड्डू, 10 मिनट में खाने को हो जाएंगे रेडी

Published : May 27, 2021, 03:02 PM ISTUpdated : May 27, 2021, 03:03 PM IST

फूड डेस्क: मीठे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है और सबसे पहले जहन में लड्डू-मिठाइयों का ख्याल आता है। लेकिन हेल्थ और फिटनेस के चलते अक्सर हम मीठा खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में घी, मावा और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस मन का क्या किया जाए जिसको हमेशा मीठे के लिए क्रेविंग होती है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बिना घी और मावा के सिर्फ 3 इनग्रेडिएंट से बनने वाले हेल्दी और टेस्टी लड्डू, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- चावल का आटा नारियल पाउडर  पिसी चीनी

PREV
17
न घी- न मावा, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी लड्डू, 10 मिनट में खाने को हो जाएंगे रेडी

स्टेप-1 
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें 1 कप चावल का आटा डालें। इसे धीमी आंच पर भून लें। (याद रहें कि, हमें चावल का आटा भूरा नहीं करना है, बस हल्का भूनना है)

27

स्टेप- 2
जब चावल के आटे में महक आने लगे तो इसमें पांच बड़े चम्मच नारियल का पाउडर मिलाएं और दोनों सामग्री को धीमी आंच पर चलाएं।  

37

स्टेप- 3
अगर आपको मिश्रण थोड़ा मोटा लगे तो आप इसमें घर में यूज होने वाली मलाई डाल सकते हैं या दूध के छींटे मार सकते हैं।

47

स्टेप- 4
जैसे ही सारी चीजें आपस में मिल जाए, तो आधा आधा कप पिसी चीनी डालें और धीमी आंच पर मिला लें। (इन सभी चीजों को भूनने में सिर्फ 4-5 मिनट ही लगेगा)

57

स्टेप-5 
अप इस मिश्रण को ठंडा होने रख दें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें आधा चम्मच इलाइची पाउडर मिला सकते हैं। इससे इसका टेस्ट दोगुना हो जाएगा।

67

स्टेप- 6
आखिर में, बस आपको बस इतना करना है कि लड्डू को एक गोल शेप देना है। आप चाहें तो इसके ऊपर पसंद के मेवे लगा दें।

77

सेहत के लिए कमाल है ये लड्डू
चावल के आटे में फाइबर होते हैं जो पाचन क्रिया को ठीक रखते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और जिंक भी पाया जाता है। ये हार्ट और कोलेस्ट्रॉल में सुधार करते हैं। वहीं, नारियल से शरीर ताकतवर बनता है। ये आयरन, फाइबर और डाइट्री फैट से भरपूर होता है। इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories