गर्म या ठंडा, सुबह-सुबह खाली पेट कौन सा पानी पीना है फायदेमंद? 1 गलती और हो जाता है पूरा दिन खराब

Published : Nov 24, 2020, 03:27 PM IST

फूड डेस्क: पानी का इंसान की जिंदगी में काफी इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। इंसान की बॉडी 70 प्रतिशत पानी से ही बनी होती है। पानी के बिना जिंदगी के बारे में सोचना मुश्किल है। हालांकि, कई लोगों को नहीं पता कि पानी का तापमान हमारे शरीर पर काफी प्रभाव छोड़ता है। हममे से कई लोग ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन किसी को नहीं पता कि इसका असर हमारी बॉडी पर कैसे होता है? क्या ये हमारे सेहत पर असर करता है? और अगर करता है तो ये असर सकारात्मक होता है या नकारात्मक? वहीं कुछ लोग गर्म पानी पीते हैं। तो आखिर कितना गर्म पानी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है? हम में से कई लोग सुबह सुबह पानी पीते है। कुछ लोग उठते ही ठंडा पानी पीते हैं तो कुछ गर्म पानी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सुबह सुबह कौन सा पानी पीना फायदेमंद है। 

PREV
19
गर्म या ठंडा, सुबह-सुबह खाली पेट कौन सा पानी पीना है फायदेमंद? 1 गलती और हो जाता है पूरा दिन खराब

एक हेल्थ मैगज़ीन के मुताबिक़, इंसान को कभी भी 80 से 106 डिग्री फारेनहाइट तक का पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इंसान के बीमार होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।  

29

ठंडा पानी पीने से इंसान का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। साथ ही ठंडा पानी पीने से बॉडी में म्यूकस ज्यादा प्रड्यूस होने लगता है जो हमारी हेल्थ के लिए सही नहीं है। 

39

साथ ही एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ठंडा पानी पीने से रक्त कोशिकाएं छोटी होने लगती है। साथ ही हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम भी स्लो हो जाता है। इस तरह से ठंडा पानी  इंसान को अवॉयड करना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि इंसान को आखिर कितना गर्म पानी पीना चाहिए? 
 

49

गर्म पानी पीने से इंसान का डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत मजबूत हो जाता है। गर्म पानी से खाना काफी अच्छे से पचता है। लेकिन गर्म पानी भी खाना खाने के एक घंटे बाद ही पीना चाहिए। 
 

59

गर्म पानी पीने से पेट में दर्द की समस्या से भी निजात मिलता है। अगर आपके पेट में क्रैम्प्स पड़ते हैं, तो गर्म पानी बहुत फायदा करता है। साथ ही ये त्वचा में रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाता है। 

69

जब बॉडी में टॉक्सिक्स जमने लगता है तो स्किन में झुर्रियां पड़ने लगती है। गर्म पानी पीने से बॉडी से सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। गर्म पानी महिलाओं को स्किन के लचीलेपन से भी बचाती है। 

79

साथ ही गर्म पानी से स्ट्रेस लेवल कम होता है। दरअसल, गर्म पानी सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करती है। ऐसे में बेचैनी और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। 

89

इसके साथ ही गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। 

99

तो अगर आप सुबह-सुबह ही नहीं, बल्कि पूरे दिन भी गुनगुना पानी पिएंगे तो आपको ये सारे फायदे मुफ्त में मिलेंगे। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories