साबूदाने की खिचड़ी बनाते समय ना करें ये गलती, नहीं तो लेई जैसा चिपचिपा हो जाएगा फलाहार

Published : Apr 14, 2021, 04:30 PM IST

फूड डेस्क : 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र (Navratri) शुरू हो गई है। 21 अप्रैल तक चलने वाले इस महापर्व को बड़ी ही आस्था के साथ मनाया जाता है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त मां जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। इस दौरान भक्त भोजन के रूप में या तो फल लेते है या साबूदाने (Sago) का सेवन करते हैं। लेकिन अक्सर साबूदाने की खिचड़ी बनाते समय वो चिप-चिपी हो जाती है, जिससे उसे बनाना मुश्किल होता है। साथ ही उसका स्वाद भी अजीब हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे टिप्स जिससे आपकी खिचड़ी कभी नहीं चिपेगी और खिली-खिली नजर आएगी।

PREV
19
साबूदाने की खिचड़ी बनाते समय ना करें ये गलती, नहीं तो लेई जैसा चिपचिपा हो जाएगा फलाहार

नवरात्रि में व्रत के दौरान खिचड़ी खाना काफी फायेदमंद माना जाता है। ये बनाने में भी सरल और स्वादिष्ट भी होती है। लेकिन अक्सर इसे बनाते समय साबुदाना कड़ाही में चिपक जाता है। जिससे ये देखने में ये अच्छा नही लगता है और इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है।

29

साबूदाने की  खिचड़ी बनाने के लिए इसे रात भर भिगो कर रखें। बहुत सारे लोग केवल 4 घंटे या 6 घंटे के लिए इसे भिगोते है। लेकिन, यदि आप इसे रात भर भिगोते हैं, तो ये और ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।

39

याद रहें कि, साबूदाना कई प्रकार के होते है। इसलिए आपको साबूदाना के साइज के अनुसार भिगोने का समय सेट करना होगा। कुछ साबूदाने ऐसे होते हैं जो 4 से 5 घंटे में पकाने के लायक हो जाते हैं लेकिन कुछ को रात भर पानी में भिगोने की जरूरत पढ़ती है। 

49

आप साबूदाना भिगोते वक्त इस चीज का ध्यान रखें की पानी ज्यादा न हो, नहीं तो इससे बनने वाली खिचड़ी चिप-चिपी हो सकती है। 1 कप साबूदाना को भिगोने के लिए 1 कप पानी की मात्रा सही है। 

59

भिगोने के बाद भी अगर साबूदाना सूखे लगे तो उसके ऊपर से 1 बड़ा चम्मच पानी छिड़के और अच्छी तरह मिला दें। जरूरत के अनुसार आप ज्यादा पानी डाल सकते हैं। पर एक ही बार में बहुत ज्यादा पानी न डालें। नहीं तो साबूदाना चिपचिपे हो जाएंगे।

69

अब खिचड़ी बनाने के लिए एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद, इसमें जीरा डालें और कुछ सेकंड के लिए इन्हें तलने दें।

79

इसके बाद इसमें आलू डालें और 3-4 मिनट तक चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक आलू लगभग पक न जाएं। इसके बाद मूंगफली डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

89

अब इसमें भिगा हुआ साबूदाना, नमक और थोड़ी सी शक्कर मिलाएं। इसे लंबे समय तक न पकाएं, नहीं तो यह चिपक जाएगा। गैस बंद करने के बाद नींबू का रस और धनिया पत्ती डालें।

99

याद रहे खिचड़ी बनाते समय हमें बिलकुल भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, नहीं तो ये चिपक जाएगी।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories