फूड डेस्क : रोटी (chapati) एक ऐसी चीज है जो हर घर में बनाई जाती है। इसके बिना कोई भी इंडियन खाना पूरा नहीं होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि रोटी बनाने का काम बहुत ही टाइम टेकिंग लगता है और उस समय तो दिमाग और खराब हो जाता है जब तवे से फूली हुई रोटी नहीं उतरती है। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि हमारी रोटियां फूलती क्यों नहीं है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ट्रिक जिससे आपकी एक-एक रोटी गुब्बारे की तरह फूली (fluffy and soft roti) हुई तवे से उतरेगी। इसके लिए बस आपको अपने आटे में एक सीक्रेट इनग्रेडिएंट मिलाना होगा...
सबसे पहले आपको बता दें कि रोटी बनाने से कम से कम आधे घंटे पहले आपको आटा गूथ के रख लेना चाहिए। तुरंत गुथे हुए आटे की रोटी कड़क हो जाती है और यह ढंग से फूलती भी नहीं है।
28
दूसरी सबसे जरूरी बात यह है कि रोटी बनाने के लिए आटे को हमेशा थोड़ा नर्म ही गूथना चाहिए। इसे पानी डालकर आप कुछ देर के लिए रख दें। फिर इसे अच्छे से मलें। इससे रोटी फूली हुई बनती है और सॉफ्ट होती है।
38
वैसे तो आटा गूंथने के लिए कोई परफेक्ट मेजरमेंट फॉलो नहीं करता है। लेकिन अगर आप बिगिनर्स है और अभी अभी रोटी बनाना शुरू किया है तो आटा गूंथने के लिए परफेक्ट मेजरमेंट 2:2 का होता है। यानी 2 कप आटा तो दो का पानी।
48
आटा गूथते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करें। इसे कम से कम 2 से 3 मिनट तक अपने हाथों से मलें। इससे रोटी फूलती है।
58
आटा गूथते समय एक बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर आप आटे में नमक डाल रहे हैं तो इसमें पानी की मात्रा थोड़ी कम रखें, क्योंकि नमक कुछ समय बाद पानी छोड़ देता है। इससे आटा ज्यादा गीला हो सकता है।
68
अब आपको बताते हैं उस सीक्रेट इनग्रेडिएंट के बारे में जिसे आटे में डालने से रोटियां 100 प्रतिशत फूली हुई तवे से उतरती है। दरअसल, आटा गूथते समय अगर हम उस में एक या दो चम्मच घी डाल दें तो आटा सॉफ्ट होता है और रोटियां भी फूली हुई तवे से उतरती है। इतना ही नहीं अगर आप इन रोटियों को ठंडा भी खाते हैं तो यह बेहद सॉफ्ट होती हैं और कड़क नहीं पड़ती है।
78
आटे से रोटी बनाने के लिए आप छोटी सी लोई तोड़े। उसे अच्छे से हाथ में घुमाते हुए एक बिना दरार वाली लोई बनाएं और इस लोई में उतना ही परथन लगाए जितना जरूरी होता है ,क्योंकि ज्यादा परथन लगाने से रोटियां बाद में कड़क हो जाती हैं।
88
तवे पर हमेशा तेज आंच पर रोटी बनानी चाहिए। धीमी आंच पर रोटी बनाने से ये कड़क हो जाती है। रोटी पकने के बाद इसमें तुरंत थोड़ा सा घी लगा दें और इसे किसी कैस्ट्रॉल में स्टोर करके रखें। इससे रोटियां 12 घंटे तक सॉफ्ट और ताजी बनी रहती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.