मिनी बॉम्बे में मशहूर है ये शाही शिंकजी, नींबू-पुदीना नहीं डाली जाती है ये खास चीज

Published : Apr 11, 2021, 02:54 PM IST

फूड डेस्क : गर्मी की तपती दोपहरी में सबसे ज्यादा कोई चीज ठंडक देती है, तो वह है शिंकजी। भरी गर्मी में जगह-जगह मिलने वाली शिंकजी ना सिर्फ स्वाद में कमाल होती है, बल्कि शरीर को भी ठंडक पहुंचाती है। अक्सर हमने बाजार और घर में नींबू-पुदीना और सोडा डालकर शिकंजी बनाते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बताते हैं, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी बॉम्बे के नाम से मशहूर इंदौर (Indore) की शाही शिंकजी (Shahi Shikanji) के बारे में। यह नींबू और पानी से नहीं बल्कि दूध और दही से बनाई जाती है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप दही 1 लीटर दूध 10-12 केसर के धागे 10 बादाम 10 काजू 4-5 हरी इलायची 2 चम्मच पिस्ता 4 चम्मच चीनी

PREV
17
मिनी बॉम्बे में मशहूर है ये शाही शिंकजी, नींबू-पुदीना नहीं डाली जाती है ये खास चीज

इंदौर की शाही शिकंजी में मलाई और सूखे मेवे के साथ दूध होता है। यह नींबू शिकंजी से बहुत अलग है। यह मध्य प्रदेश की फेमस ड्रिंक में से एक है। खासतौर से यह इंदौर में बहुत पसंद की जाती है।

27

इससे बनाने के लिए सबसे पहले आप दही को एक कपड़े में बांधकर टांग दें, जिससे उसका पानी निकल जाए। 

37

दूसरी और काजू और बादाम को 4-5 घंटे पानी में भिगो कर रख दें और छील लें। 

47

एक गैस पर मोटे तले वाली कड़ाही या पतीले में दूध  गर्म होने रखें और उसमें चीनी और केसर के धागे डालकर उबाल लें। 

57

दूध को तब तक पकाएं, जब तक वह दूध करीब आधा न हो जाए। गैस बंद करने के बाद इसमें पिसी हुई इलायची पाउडर डाल दें।

67

जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो एक ब्लेंडर में गाढ़ा दूध, दही, बादाम,  काजू और बर्फ डालें और इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।

77

ताजी और ठंडी-ठंडी दही की शिकंजी तैयार है। अब इसमें बारीक कटा पिस्ता डालकर सर्व करें और लुत्फ लें, इंदौर की शाही शिकंजी का।

Recommended Stories