सुबह या दोपहर, किस समय सेब खाना है फायदेमंद, भूल से भी एक दिन में ना खाएं इससे ज्यादा सेब

Published : Nov 25, 2020, 02:28 PM ISTUpdated : Nov 25, 2020, 02:40 PM IST

फूड डेस्क: विंटर्स आ चुके हैं। इस दौरान आपको मार्केट में कई तरह के फल और सब्जियां नजर आएंगे। विंटर्स में संतरे, सेब, गाजर, मटर जैसे फल और सब्जियां काफी आते हैं। इनमें से आज हम बात करेंगे सेब की। कहा जाता है कि हर दिन एक सेब खाने से इंसान बीमार नहीं पड़ता और डॉक्टर से दूर रहता है। लेकिन जब विंटर्स में सेब सस्ते हो जाते हैं तो घर में काफी सेब आ जाते हैं। ऐसे में लोग नाश्ते में  या पूरे दिन में कई बार सेब खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में आखिर इंसान को कितने सेब खाने चाहिए? आज हम आपको सेब के फायदों को बढ़ाने का तरीका बताएंगे। साथ ही लोग सेब को कभी भी खा लेते हैं। ऐसे में आखिर इसके खाने का सही समय क्या है, ये भी आपको इस खबर में पता चल जाएगा। 

PREV
110
सुबह या दोपहर, किस समय सेब खाना है फायदेमंद, भूल से भी एक दिन में ना खाएं इससे ज्यादा सेब

इंसान को एक दिन में सिर्फ एक सेब ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा।  

210

एक सेब खाने से आपके दिमाग पर तनाव हावी नहीं होता।  सेब के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग में प्लेजर हार्मोन्स का स्तर बैलेंस रखते हैं। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त मजबूत रहती है।  
 

310

रोज एक सेब खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो दिल के लिए काफी घातक होता है। इसके अलावा एक सेब खाने से अस्थमा को भगाया जा सकता है। 

410

सेब में कैंसर से लड़ने के कई गुण मौजूद हैं। जो लोग रोज एक सेब खाते हैं उनकी बॉडी में कैंसर सेल्स आसानी से नहीं बनते। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे बॉडी में प्रदूषित तत्व नहीं टिक पाते। 

510

साथ ही रोज एक सेब खाने से लिवर भी ठीक से काम करता है। एप्पल विनेगर भी लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। रोज एक सेब खाने से लिवर के मरीजों के ट्रीटमेंट का असर काफी जल्दी देखने को मिलता है। 

610

सेब मोटापा घटाने में भी काफी कारगर है। रोज एक सेब खाने से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट  नहीं जमता। जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें रोज एक सेब खाना चाहिए। 

710

अब हम आपको बताने जा रहे हैं सेब खाने का सही तरीका। सेब को हमेशा अच्छे से धोकर छिलके सहित खाना चाहिए। इसे अच्छे से चबा चबा कर खाएं। 
 

810

लोगों को सेब का जूस पीने से बचना चाहिए। इसमें  फाइबर नहीं होता। ऐसे में सेब को पूरा खाने से ही आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही सेब खाने से दांत भी सफ़ेद होते हैं।

910

अब बात आती है सही समय की। इंसान को सुबह नाश्ते से एक घंटे बाद या लंच से एक घंटे बाद एक सेब खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट कभी भी सेब ना खाएं। 

1010

अगर खाली पेट सेब खाएंगे तो आपके पेट में जलन होने लगेगी। इसके अलावा गैस की समस्या और बेचैनी भी होती है।  ऐसे में सेब तब खाएं जब आपने कुछ खा लिया हो। 


 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories