दूध की मलाई से ही नहीं, आप पानी से भी निकाल सकते हैं घी, बस 2 चीजों से फ्री में घर बैठकर खाएं देसी घी

Published : Nov 24, 2020, 04:11 PM IST

फ़ूड डेस्क: पानी से घी निकालने की बात पढ़कर आपको ऐसा लग रहा होगा जैसे हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मलाई से आपने कई बार घी निकाला होगा। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उसमें पानी से भी आप घी निकाल पाएंगे। यानी मलाई की उतनी ही मात्रा में आप ज्यादा घी डिब्बे में उतार पाएंगे। इसका तरीका बेहद आसान और शानदार है। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा कोई काम नहीं करना होगा। पानी से घी निकालने का तरीका आपको भी हैरान कर देगा। इसके लिए आपको चाहिए... 15 दिन जमा की हुई मलाई पानी

PREV
19
दूध की मलाई से ही नहीं, आप पानी से भी निकाल सकते हैं घी, बस 2 चीजों से फ्री में घर बैठकर खाएं देसी घी

सबसे पहले 10 से 15 दिन के लिए मलाई को जमा कर लें। आप चाहे तो गाय का दूध या पैकेट के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

29

अब गैस पर मोटे तले की कड़ाही चढ़ाएं। इसमें मलाई डालकर चलाएं।
 

39

आंच को धीमा कर दें और उसमें उबाल आने दें।
 

49

रह रहकर मलाई को चलाएं। ये प्रक्रिया वैसे ही होगी जैसे नार्मल घी निकालने की होती है।

59

20 से 25 मिनट के बाद मलाई से घी निकलने लगेगा। इसे आंच धीरे कर चलाते रहे।

69

एक समय के बाद मलाई जल जाएगी और घी अलग हो जाएगा। अब घी को निकालकर डिब्बे में रख लें।

79

अब जली हुई मलाई को वापस कड़ाही में डालें और गैस पर चढ़ाएं। इसमें दो ग्लास पानी डाल दें।

89

पानी में उबाल आने दें। अब इसे 10 से 15 मिनट उबालें। आप देखेंगे कि पानी के ऊपर घी आ गया है।

99

अब इस पानी को कटोरे में छान लें और उसे फ्रिज में रख दें। तीन से चार घंटे बाद कटोरे को बाहर निकालें और फिर ऊपर जमे घी को चाक़ू से काटते हुए बाहर निकाल लें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories