चमत्कार: बिना गन्ने के घर पर बनाएं गन्ने का जूस, बिल्कुल मार्केट जैसा आएगा स्वाद

Published : Sep 23, 2020, 02:17 PM IST

फ़ूड डेस्क: भारत में लोग कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और मार्केट के अवेलेबल जूस के मुकाबले भारत में छाछ और लस्सी भी लोगों की पहली पसंद है। भारत में कई तरह के फलों का रस भी लोग पीते हैं। खासकर गन्ने का रस लोगों को काफी पसंद आता है। पुदीने और नींबू के साथ इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। लेकिन गन्ने का जूस बनाना काफी मुश्किल का काम होता है। बाजार में मशीन के जरिये गन्ने से जूस को निकाला जाता है लेकिन यही काम घर पर करना काफी मुश्किल है। साथ ही गन्ना सीजन में ही मिलता है। एक बार सीजन खत्म होने पर जूस के स्वाद के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बिना गन्ने के ही इसका जूस बनाने की ट्रिक बताएंगे। जी हां, आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। तो बिना गन्ने के इसका जूस पीने के लिए आपको चाहिए....  गुड़- आधा किलो  धनिया पत्ती  पुदीना  काला नमक  नींबू   

PREV
110
चमत्कार: बिना गन्ने के घर पर बनाएं गन्ने का जूस, बिल्कुल मार्केट जैसा आएगा स्वाद

बिना गन्ने के इसका जूस बनाने के लिए आपको चाहिए होगा गुड़। गुड़ को गन्ने से ही बनाया जाता है। 
 

210

सबसे पहले गुड़ को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। आप चाहें तो इसे आधे घंटे के लिए पानी में भी भिगो सकते हैं। 
 

310

अब गुड़ को पानी में अच्छे से घोल लें। इसे छान लें ताकि गुड़ में अगर कोई गंदगी हो तो वो अलग हो जाए। 

410

पानी में घुल चुके गुड़ को अब सीधे मिक्सी में ट्रांसफर कर दें। इसे अच्छे से ब्लेंड करना है। 

510

अब इसमें ढेर सारी पुदीना और धनिया की पत्ती मिलाएं। दोनों ही फ्रेश होनी चाहिए तब इसका स्वाद उभर कर आएगा 

610

इन दोनों को मिलाने के बाद इसमें डालें बारीक कटी अदरक।  अदरक से जूस का स्वाद बढ़  जाता है। साथ ही इसमें एक नींबू निचोड़ लें। 

710

अब जार का ढक्कन लगाएं और इसे पीस लें। कुछ इस तरह के टेक्स्चर में मिक्सी बंद कर दें।  
 

810

अब इसे छन्नी की सहायता से छान लें। ताकि अदरक, धनिया या पुदीना का बचा हिस्सा साफ हो जाए। 

910

एक गिलास में बर्फ डालें। इसमें काला नमक मिलाएं। साथ ही ऊपर से निकाला जूस डालें।  
 

1010

लीजिये तैयार है बिना गन्ने के गन्ने वाला जूस। इसका स्वाद बिलकुल मार्केट जैसे जूस सा होता है। इसे एन्जॉय करें। 
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories