फ़ूड डेस्क: छठ महापर्व शुरू हो गया है। पहले दिन नहाय-खाय होता है। इसमें व्रती कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद बनाकर खाती हैं। फिर इसे सभी के बीच बांटा जाता है। छठ में बनने वाली कद्दू की सब्जी का स्वाद आम दिनों की सब्जी से अलग होता है। कद्दू की सब्जी बेहद पौष्टिक होती है। आम दिनों में बनने वाली कद्दू की सब्जी लोगों को पसंद नहीं आती है। लेकिन छठ में बनने वाली सब्जी लोग मांग-मांगकर खाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे तैयार होती है छठ में बनने वाली ये सब्जी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए... 1/2 किलो हरा कद्दू
1 कच्चा आम
1 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच मेथी दाना
1/4 चम्मच हींग
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच गुड़ या चीनी
छठ वाली कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को धो लें। अब उसे छोटे-छोटे बराबर पार्ट्स में काट लें।
29
अब कटे हुए टुकड़ों को पानी से धो लें। इन्हें अच्छे से साफ़ करें ताकि ऊपर लगी गंदगी साफ़ हो जाए।
39
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा और मेथी का तड़का लगाएं।
49
इसके बाद इस तड़के में कटा हुए कद्दू डाल दें। और इसे अच्छे से चलाएं।
59
जब पांच मिनट में कद्दू का रंग हल्का बदल जाए तो इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला और नमक डाल कर चला लें।
69
अब बताते हैं उस एक सीक्रेट इंग्रेडिएंट के बारे में जिसे सब्जी में मिलाएंगे। एक कच्चे आम को बारीक काट लें।
79
अब बीच-बीच में सब्जी को चलाते जाएं। जब कद्दू आधी पक जाए, तब इसमें कच्चा आम डाल दें। अब इसे 5 मिनट ढंककर पकाएं।
89
1 मिनट बाद इसमें चीनी या गुड़ डाल दें और अच्छे से भून लें। लीजिये तैयार है भंडारे वाली चटपटी कद्दू की सब्जी।
99
छठ में इसे अरवा चावल के साथ परोसा जाता है। इस सब्जी में कई तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। साथ ही ये आपको कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखेगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.