Published : Nov 17, 2020, 06:06 PM ISTUpdated : Nov 17, 2020, 06:07 PM IST
फ़ूड डेस्क: आजतक आपने ये लाइन कई बार सुनी होगी कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। हममें से कई लोग इसे सुनकर बड़े हुए हैं। लेकिन आपने क्या कभी सोचा है कि अगर हर दिन अंडा खाया जाए तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है? हाल ही में हुए रिसर्च में रिसर्चर्स ने पाया कि अगर कोई इंसान रोज एक अंडा खाता है तो उसे डायबटीज होने की संभावना 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। अंडे और ब्लड शुगर का ये कनेक्शन लोगों को हैरान कर गया। इसका मतलब है कि अगर आपने भी हर दिन अंडे खाने के लॉजिक को माना है तो आपको भी शुगर होने की संभावना अन्य लोगों के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा है। आइये आपको बताते हैं रोज़ एक अंडा खाने से बॉडी पर क्या असर होता है...
एक नयी स्टडी में सामने आया है कि अगर कोई शख्स हर दिन एक अंडा खाता है तो उसे डायबिटीज होने की संभावना 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
28
ये रिसर्च ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चर्स ने की है। उन्होंने कुल 8 हजार 545 चीनी लोगों पर इस शोध को अंजाम दिया। इसमें उन्होंने पाया कि इन लोगों का शुगर लेवल काफी ज्यादा था
38
अंडे को काफी पौष्टिक माना जाता है। यूके में तो इसे हेल्दी फ़ास्ट फ़ूड कहा जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से इसे डायबिटीज से जोड़ा जा रहा था।
48
इससे पहले हुए कुछ रिसर्च में कहा गया था कि हर दिन एक अंडा खाने से डायबिटीज नहीं होता। लेकिन अब इसे नए रिसर्च ने सभी को झुठला दिया।
58
इसमें पाया गया कि हर दिन एक अंडा, चाहे उबला या स्क्रैम्बल या फ्राई खाने से इंसान के शुगर में बढ़त होती है। और डायबिटीज होने के चान्सेस 60 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं।
68
हर रोज 1 अंडा खाने से इंसान की बॉडी में टाइप 2 डायबिटीज के चान्सेस बढ़ जाते हैं। इस टाइप में बॉडी इन्सुलिन बनाना बंद कर देती है। साथ ही बॉडी के सेल इन्सुलिन से रियेक्ट नहीं करते।
78
इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे का कंजप्शन चीन में होता है। 1991 से 2009 तक चीन में अंडे खाने वाले लोगों की संख्या दुगुनी हो गई है। वहीं इस दौरान डायबिटिक लोगों की संख्या भी दुगुनी हो गई।
88
अब इस रिसर्च के बाद चाइना हेल्थ एंड न्यूट्रिशन सर्वे ने इसे चेक करने का फैसला किया है। वो भी अंडों का बॉडी पर प्रभाव देखेंगे। इसके बाद ही इस रिसर्च को मानेंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.