फ़ूड डेस्क: सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मार्केट में आती हैं। खासकर इस मौसम में कई तरह के साग अवेलेबल होते हैं जैसे कि मेथी, बथुआ और सरसों। इसमें से सरसों का साग पंजाब में काफी चाव से खाया जाता है। लेकिन कई लोग इसके फीके स्वाद की वजह से इसे नापसंद करते हैं। लेकिन औषधीय गुणों की वजह से इसे मज़बूरी में खाते हैं। इन्हीं लोगों की समस्या आज हम दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके से सरसों का साग बनाना सिखाएंगे, जिसके बाद आप इसे हर रोज खाना चाहेंगे। लहसुन और मिर्च के तड़के से इसका स्वाद चिकन से भी जबरदस्त हो जाएगा। तो स्वादिष्ट सरसों का साग बनाने के लिए आपको चाहिए... 500 ग्राम ताजा सरसों का साग
8-10 लहसुन की कलियां
2 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच मोटी लाल मिर्च
4 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
2 बड़ा चम्मच ऑयल
चिकन मसाला
चिकन स्टाइल सरसों का साग बनाने के लिए साग को सबसे पहले अच्छे से धो लीजिये। इसके बाद इसे मोटा-मोटा तोड़ लीजिये।
28
सरसों को धोने के बाद अब लहसुन को छील लीजिये। करीब 9 से 10 लहसुन को बारीक काट लीजिये।
38
गैस पर मोटी तली की कड़ाही चढ़ाइये। इसमें तेल डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसमें बारीक कटे लहसुन को डाल दें।
48
लहसुन डालने के बाद इसमें हींग मिलाएं। दोनों को अच्छे से भूनें। जब दोनों भून कए, तब इसमें लाल मिर्च तोड़कर डालें।
58
लाल मिर्च डालने के तुरंत बाद ही इसमें तोड़े गए साग को मिला दें। इसे दो मिनट तक हाइ फ्लेम पर भूनें।
68
2 मिनट बाद इसमें नमक मिला दें। अब 10 मिनट तक इसे बिना ढंके पकाना है। बीच-बीच में इसे चलाते जाएं।
78
10 मिनट बाद साग से पानी छूटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद सरसों को ढंक कर पकाएं।
88
बीच में ढक्कन हटाकर साग चलाते रहें। जब सरसों के डंठल गल जाएं, तब इसमें चिकन मसाला डाल दें। लीजिये तैयार है चिकन के टेस्ट का सरसों का साग।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.