फूड डेस्क: भारत के लोग खाने के काफी शौक़ीन होते हैं। उन्हें हर फूड आइटम के साथ एक डीप जरूर चाहिए। इन्हें भारत में चटनी के नाम से जाना जाता है। वैसे तो देश में कई तरह की चीजों से चटनी बनाई जाती है। जैसे भारत में आपको इमली की खट्टी चटनी से लेकर मीठी चटनी भी मिल जाएगी। आपको यहां मिर्च की चटनी, पुदीने की चटनी, आम की चटनी भी खाने को मिलेगी। लेकिन जो बात धनिया पत्ती की चटनी में है, वो और किसी में नहीं है। भारत में लगभग हर घर में धनिये की चटनी बनाई जाती है। लेकिन आपने देखा होगा घर में बनाई चटनी और रेस्त्रां में मिलने वाली धनिए की चटनी के टेस्ट में काफी अंतर होता है। आखिर सारी वही चीजें हम घर पर चटनी में मिलाते हैं, फिर हमसे रेस्त्रां जैसी चटनी क्यों नहीं बन पाती है। दरअसल, रेस्त्रां और ठेले वाले इस चटनी में एक सीक्रेट चीज मिला देते हैं। इसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। आज हम आपको बताने का रहे हैं, रेस्त्रां स्टाइल धनिया की चटनी बनाने की रेसिपी। इसके लिए आपको चाहिए... 50 ग्राम हरा धनियां
4 हरी मिर्च और छोटा टुकड़ा अदरक
प्याज
लहसुन
1 टमाटर,
1चम्मच नमक,
1/2चम्मच जीरा,
1 चुटकी हींग
1 चम्मच दही
1/2 नींबू
इस बेहद टेस्टी चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले आप अच्छे से धनिया को धो लें। इसके डंठल को ऊपर से थोड़ा ही काटें। धनिये का ज्यादातर टेस्ट इनके डंठल में भी होता है।
28
अब प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक को बारीक काट लें। इन्हें महीन काटने को इसलिए कहा गया है कि इससे चटनी को पिसते हुए उसमें इनके चंक्स नहीं आएंगे।
38
अब इन सभी को मिक्सी में ट्रांसफर करें। कोशिश करें कि जार को पूरी तरह से ठूसकर ना भरें। इससे भी चटनी को पीसने में दिक्कत आती है।
48
अब इस जार में नमक, कच्चा जीरा और हींग डालें। इनके साथ ही हमें चटनी को पीसना है। ताकि सारे मसाले अच्छे से चटनी में मिल जाए।
58
अब इसे अच्छे से मिक्सी में चला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो पीसने से [पहले इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पीस सकते हैं। अगर पानी डाले बिना ही इसका पेस्ट अच्छा बन गया है, तो इसे स्किप करें।
68
अब इसे एक बाउल में निकाल लें। अब आप सोच रहे होंगे कि आप भी तो ऐसे ही चटनी बनाते हैं। तो फिर इसमें रेस्त्रां जैसा स्वाद क्यों नहीं आता। तो अब हम बताने जा रहे हैं आपको वो सीक्रेट तरीका।
78
तैयार की गई चटनी में अब आपको मिलाना है दो चम्मच दही। जी हां, चटनी में दही मिलाते ही इसका टेस्ट बिलकुल रेस्त्रां जैसा हो जाएगा। हर रेस्त्रां और ठेले वाला धनिया की चटनी में दही मिलाकर बढ़ा देता है।
88
तो अब आपको भी पता चल गई है रेस्त्रां स्टाइल चटनी बनाने की सीक्रेट रेसिपी। अगर इस तरह से चटनी बनाएंगे तो लोग पकौड़ी से ज्यादा चटनी ही मांग-मांग कर खायेंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.