मकर संक्रांति पर घर में ही बनाएं पारंपरिक तरीके से तिलकुट, मात्र 3 चीजों से फटाफट हो जाता है तैयार

Published : Jan 11, 2021, 02:59 PM IST

फ़ूड डेस्क: 15 जनवरी को भारत में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन के बाद से हिंदू धर्म के सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन तिल खाने का काफी महत्व होता है। तिल का सेवन विंटर्स में काफी सेहतमंद होता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। बात अगर तिलकुट की करें, तो बिहार के गया जिला के तिलकुट सबसे ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन अगर आप बाहर से तिलकुट नहीं लेना चाहते तो बड़ी ही आसानी से आप घर पर ही इसे बना सकते हैं। मात्र तीन चीजों से होगा तैयार... 

PREV
19
मकर संक्रांति पर घर में ही बनाएं पारंपरिक तरीके से तिलकुट, मात्र 3 चीजों से फटाफट हो जाता है तैयार

बाजार जैसे स्वादिष्ट तिलकुल बनाने के लिए आपको मात्र तीन चीजें चाहिए। तिलकुट बनाने के लिए आपको जरुरत होगी तीन कप सफ़ेद तिल, 2 कप गुड़ और 2 चम्मच घी की। 

29

तिलकुट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर तिल को पांच मिनट तक भूनें। यहां इसे लगातार चलाते रहना जरुरी है, वरना तिल जल जाएंगे। 
 

39

जब तिल भून जाए तब इसे एक कटोरे में निकाल कर ठंडा कर लें।

49

तिल ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सी में डाल दें। इसे दरदरा होने तक पीसें। 
 

59

अब एक नॉन स्टिक पैन में गुड़ डालें और इसमें एक कप पानी मिलाएं। पानी और गुड़ को अच्छे से उबालें।  
 

69

जब गुड़ गाढ़ा हो जाए, तो उसमें तिल मिला दें। अब इसे लगातार चलाएं। अगर इसे ठीक से नहीं मिलाया तो गुड़ जम जाएगा। 

79

जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए, तो मिश्रण को एल्युमुनियम फॉयल पर ट्रांसफर कर दें। अब इसे हाथ में ठंडा पानी लगाकर शेप दें।  

89

कोशिश करें कि इसे एक इंच तक मोटा रखें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब मनचाहे आकार में इसे काट लें।  
 

99

लीजिये तैयार है घर पर ही बना स्वादिष्ट तिलकुट। इसे मकर संक्रांति से पहले बनाकर सकते हैं। एयरटाइट कंटेनर  में ये दो से तीन हफ्ते तक खराब नहीं होगा। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories