बिना तेल में फ्राई किये बनाएं इंस्टेंट दही वडे, डाइटिंग में भी खाकर नहीं होगा अफ़सोस

Published : Aug 19, 2020, 04:46 PM IST

फ़ूड डेस्क: इस लॉकडाउन लोगों ने घर पर रह जमकर कुकिंग किया। और जमकर खाना भी खाया। इसका नतीजा हुआ कि लोगों ने अच्छा-ख़ासा वजन बढ़ा लिया है। अब आप माने चाहे ना मानें लेकिन तली-भूनी चीजें खाने में काफी स्वादिष्ट तो होती है। ऐसे में इन्हें खाने से खुद को कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल होता है। दही वडे खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन वडों को तेल में फ्राई किया जाता है। इस कारण इसमें काफी ऑइल आ जाता है। आज हम आपको इस समस्या का समाधान बताएंगे। आज के बाद आप दही वडे खाकर अफ़सोस नहीं करेंगे। तो बिना तेल में फ्राई दही वडों के लिए आपको चाहिए होगी...  1 कप मूँग दाल की पिसी हुई 2 कप दही 1/2 कप मीठी चटनी 1 चम्मच भुना जीरा 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार 1 चम्मच फ्रूट साल्ट 2 चम्मच तेल  

PREV
19
बिना तेल में फ्राई किये बनाएं इंस्टेंट दही वडे, डाइटिंग में भी खाकर नहीं होगा अफ़सोस

इन हेल्दी दही वडों को बनाने के लिए सबसे पहले मुंग की दाल को पानी में भिगो दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो उन्हें मिक्सी में अच्छे से पीस ले। 
 

29

अब इस घोल में फ्रूट सॉल्ट जिसे ईनो भी कहते हैं को मिला दें। अब वडा का मिश्रण तैयार है। लेकिन इसे तेल में तलने की जगह अप्पे के पैन में डालना है। 

39

पैन को तेल से ग्रीस कर उसमें दाल के मिश्रण को डाल दें। अब ढक्कन लगा कर मीडियम फ्लेम पर उसे पकाएं। 

49

2 मिनट बाद इसमें दूसरी तरफ से पलट कर पकाएं।  
 

59

जब ये दोनों तरफ से सिक जाए तो इसे पैन से निकाल कर हलके गर्म पानी में डाल दें। 
 

69

अब वडों को पानी से निचोड़ लें और इन्हें बाउल में डाल लें।
 

79

इनके ऊपर पहले फेंटी हुई दही डालें।

89

इसके बाद मीठी-खट्टी चटनी मिलाएं। 
 

99

ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा, नमक बुरक कर सर्व करें। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories