कभी खाई है शुद्ध-शाकाहारी चिकन की सब्जी? बिना प्याज-लहसुन के बनाएं गेंहू के आटे से इतनी टेस्टी सब्जी

Published : Nov 27, 2020, 07:22 PM IST

फ़ूड डेस्क: कई बार घर में ऐसी स्थिति आ जाती है जब सब्जी के नाम पर आपको आलू-प्याज भी नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में अगर घर पर मेहमान आ जाएं तो हालत और खराब हो जाती है। अब मेहमान को बिना किसी सब्जी के किस चीज के साथ खाना सर्व करें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक यूनिक सब्जी की रेसिपी जिसमें बिना किसी सब्जी के आप इतनी टेस्टी डिश बनाएंगे, जिसके साथ रोटी और चावल भी खा सकते हैं। ये सब्जी बनती है सिर्फ गेंहू के आटे से। गेंहू के आटे से आप इतनी टेस्टी सब्जी बनाएंगे जिसे मेहमान मांग-मांग कर खाएंगे। इस यूनिक सब्जी के लिए आपको चाहिए...  4 कप गेहूं का आटा 1/4 चम्मच जीरा 2 तेजपत्ता 1 टुकड़ा दालचीनी 4 लॉन्ग 8 काली मिर्च 1 बड़ी इलायची 1 चुटकी हींग 1 इंच अदरक 4 टमाटर 4 हरी मिर्च 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च 1 चम्मच कसूरी मेथी 1 कटोरी तेल 1 कप दही हरी धनिया पत्ती 1 जग पानी नमक स्वाद अनुसार

PREV
111
कभी खाई है शुद्ध-शाकाहारी चिकन की सब्जी? बिना प्याज-लहसुन के बनाएं गेंहू के आटे से इतनी टेस्टी सब्जी

गेंहू के आटे से टेस्टी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को रोटी बनाने की तरह गूंथ लें। आधे घंटे के  लिए रख दें। 

211

अब इस आटे को पानी से धो लें। इसे कई बार धोएं। पानी में आटे का माड़ निकलता जाएगा। 

311

चार से पांच बार पानी से धोने के बाद आखिरी भी आटे का ग्लूटन बचेगा। इसे आखिरी बार साफ पानी से धो लें। 

411

अब इस आटे को चलनी पर रखें और चलने पर रखकर उससे एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। 

511

अब इसे 10 मिनट तक रहे और फिर इसके छोटे-छोटे पीस में काट लें। 

611

आटे के इन टुकड़ों को पानी में 20 उबाल दें। इससे ग्लूटन बिल्कुल टाइट हो जाएगा। इतनी देर में आटा पक जाएगा। 
 

711

अब इन टुकड़ों को तेल गर्म कर लें। इसमें आटे को डीप फ्राई कर लें। इन्हें अलग से प्लेट में निकाल लें।  

811

अब सब्जी की ग्रेवी तैयार करें। इसमें कड़ाही में तेल डालें और इसमें खड़े मसाले डालें। इसे अच्छे से चटकाएं। 

911

जब मसाला चटक जाए तब इसमें टमाटर-अदरक और मिर्च का पेस्ट डालें और इससे ग्रेवी तैयार करें। अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर  और मेथी पाउडर डालें। 

1011

मसालों को तब तक भूनें जब तक इससे तेल ना छोड़ दें। अब इसमें एक कप दही डाल दें। इसे धीमे आंच पर पकाएं। 

1111

अब इसमें पानी डालें और इसे अच्छे से पकाएं। अब इसमें फ्राइड आटा डालें। और स्वादनुसार नमक मिला दें। अब  जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी तो इसमें धनिया ढालें और गरमागर्म सर्व करें। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories