फ़ूड डेस्क: आपने अक्सर देखा होगा कि खाने-पीने की वो चीजें जो पौष्टिक होती हैं, वो टेस्ट में काफी बुरी होती हैं। बच्चे क्या अक्सर बड़े भी इन चीजों को खाना अवॉयड करते हैं। इसमें एक सब्जी है पालक। हरी पालक कई तरह की पौष्टिक न्यूट्रिएंट्स की खान है लेकिन अपने टेस्ट की वजह से लोग इससे दूर रहते हैं। बच्चे तो पालक का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको पालक की एक ख़ास डिश बनाना सिखाएंगे, जिसे खाने के बाद बच्चे भी आपसे बार-बार इसे बनाकर खिलाने की जिद करेंगे। ये लहसुनी पालक टेस्ट में जबरदस्त होता है। इस स्वादिष्ट लहसुनी पालक को बनाने के लिए आपको चाहिए... 1/2 किलो पालक
2 टेबलस्पून लहसुन कटी हुई
1/2 कप प्याज
2 हरी मिर्च
1 टीस्पून गरम मसाला
2 सूखी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
लहसुनी पालक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर प्रेशर कूकर में दो सीटी लगवा लें। जब सीटी निकल जाए तो पालक को ठंडे पानी में डाल दें।
26
अब मीडियम आंच पर पैन गर्म होने के लिए चढ़ा दें। जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालें। इसके बाद जीरा का डाल कर चटकाएं। जीरा तड़क जाने पर इसमें प्याज डाल दें।
36
अब इसमें मिलाएं बारीक कटी लहसुन। इसे धीमी आंच पर पकाएं। तब तक एक ग्राइंडर में पालक डालें और उसमें हरी मिर्च मिलाकर पीस लें।
46
पालक के पेस्ट को कड़ाही में पक रहे मिश्रण में मिलाएं। इसे करीब 10 मिनट तक चलाते रहें। जब पालक अच्छे से पक जाए तो उसमें गरम मसाला और नमक मिला दें।
56
अगर आपको लगता है कि मिश्रण गाढ़ा है तो उसमें पानी मिला दें। आखिर में दूसरे पैन में तेल गर्म कर लाल मिर्च का तड़का लगाएं। इसे तुरंत पालक के ऊपर डाल दें।
66
लीजिये तैयार है लहसुनी पालक। इसे आप गर्मागर्म रोटियों के साथ सर्व कर सकती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.