सुबह या रात, क्या है दूध पीने का सबसे सही समय? इन लोगों के लिए जहर बन जाता है दूध का गिलास

Published : Nov 22, 2020, 03:32 PM IST

फ़ूड डेस्क: बचपन से ही बच्चों को ताकतवर बनाने के लिए दूध पिलाया जाता है। मां तो बच्चों को डांट-डपटकर भी दूध पिलाती हैं। उन्हें इसके फायदे समझाए जाते हैं। दूध में विटामिन ए, के और बी 12, थाइमिन और निकोटिनिक एसिड, साथ ही कई मिनरल जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। इससे हड्डियां काफी मजबूत होती हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों को भी दूध पीने के लिए दिया जाता है।  कुछ लोगों को आपने सुबह नाश्ते में दूध लेते देखा होगा। लेकिन कुछ लोग रात को सोने से पहले भी दूध पीते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दूध पीने का सही सही समय क्या है? आज हम आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं... 

PREV
19
सुबह या रात, क्या है दूध पीने का सबसे सही समय? इन लोगों के लिए जहर बन जाता है दूध का गिलास

दूध पीने के समय को लेकर लोगो में काफी दुविधा होती है। कोई इसे सुबह पीना सही बताता है तो कुछ रात को। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर किस समय दूध पीना सबसे फायदेमंद होता है।

29

आयुर्वेद में इसका जवाब दिया गया है। आयुर्वेद के मुताबिक, रात के समय दूध पीना चाहिए। दिन में दूध पीने से ये दिनभर हमें एनर्जी देता है ये तो सच है लेकिन रात को अगर दूध पिया जाए, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। 

39

आयुर्वेद में लिखा है कि रात को भी दूध पीने से पहले ख़ास ध्यान रखना होता है। शाम को ही आपको खाना खा लेना चाहिए। खाना खाने के दो घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। तब ही इसका फायदा आपकी बॉडी को मिलेगा।  
 

49

रात को दूध पीने से शरीर की थकान मिट जाती है। ऐसे में इंसान को नींद अच्छी आती है। और ये तो जगजाहिर है कि अच्छी नींद कितनी फायदेमंद होती है। ऐसे में रात को ही दूध पीना चाहिए। इसके अलावा भी रात में दूध पीने के कई फायदे हैं। 

59

दूध में ट्रीप्‍टोफन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। ये शरीर में नींद के हार्मोन्स को बढ़ाता है। इसी एसिड की वजह से दूध पीने से अच्छी नींद आती है।  
 

69

दूध में कई तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं। दूध में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इससे गिरने पर हड्डियां टूटने के चांस कम हो जाते हैं।  
 

79

वहीँ दूध में प्रोटीन भी होता है जो मसल्स के ग्रोथ में काफी मदद करता है। हालांकि कुछ लोगों को दूध पीना अवॉयड करना चाहिए। इन लोगों के लिए दूध जहर की तरह होता है। 

89

जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है उन्हें दूध अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जिसे स्किन से जुड़ी बीमारी है उन्हें भी दूध नहीं पीना चाहिए। 
 

99

अगर आपको खांसी है या पेट में कीड़ों की समस्या है, तो दूध अवॉयड करें। इन समस्याओं वालों के लिए दूध फायदेमंद होने की जगह नुकसानदायक बन जाता है। 
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories