chaitra navratri 2022: क्या हर बार बिगड़ जाता है हलवा का स्वाद और रूप, जानें पानी से लेकर चीनी का सही माप

Published : Apr 09, 2022, 10:52 AM IST

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के 8वें या 9वें दिन कन्या भोज करवा जाता है और कन्याओं को हलवा-पूड़ी खिलाई जाती है और कन्या पूजन करने के बाद इसी से ही व्रत खोलते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हलवा बनाते समय कभी यह सूखा रह जाता है, तो कभी ज्यादा गीला हो जाता है। ऐसे में हलवा बनाने का परफेक्ट मेजरमेंट क्या है कितनी सूजी कितनी चीनी और कितना भी लगता है? आइए हम आपको बताते हैं कि एक परफेक्ट हलवा कैसे बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप सूजी 1 कप चीनी (या स्वादानुसार) 1/2 कप घी कटे मेवे/सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) 3 कप पानी

PREV
17
chaitra navratri 2022: क्या हर बार बिगड़ जाता है हलवा का स्वाद और रूप, जानें पानी से लेकर चीनी का सही माप

सबसे पहले आपको बता दें कि सूजी का हलवा बनाने के लिए सूजी, घी और चीनी का अनुपात 1:1:1 होना चाहिए। यानी सभी 3 सामग्री समान मात्रा में होनी चाहिए। वहीं, पानी इससे तीन गुना होना चाहिए। जैसे- अगर आपने 1 कप सूजी ली है तो आपको 3 कप पानी की आवश्यकता होगी।

27

सूजी का हलवा बनाने के लिए एक पैन में 3 कप पानी गर्म करें और इसमें चीनी डालकर घुलने तक गर्म करें। फिर आंच बंद कर दें और इसे साइड में रख दें।
 

37

अब एक कढ़ाई में घी डालिए और काजू, बादाम और किशमिश को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें। फिर इसे निकाल कर साइड रख दें। 
 

47

इसी घी में सूजी डालें और मिलाएं। धीमी आंच पर इसे तब तक चलाते रहें जब तक सूजी हल्के भूरे रंग की और सुगंधित न हो जाए। इसे लगातार चलाते रहे नहीं तो यह जल सकता है।
 

57

जब घी साइड से निकलने और सूजी की बढिया खुशबू आने लगे, तो इसमें  धीरे-धीरे चाशनी डालें और जल्दी से चलाते रहें। (सावधान रहें कि सूजी के छींटे आपके ऊपर ना आ जाए।)
 

67

इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि यह पानी को पूरी तरह सोख न ले। अब इसमें कटे हुए मेवे डालें और ढक्कन से ढककर 3-4 मिनट के लिए रख दें।
 

77

अब आपका सूजी का हलवा बनकर तैयार है। पूड़ी के साथ इसे माता रानी को भोग लगाएं और कन्याओं को भी खिलाएं।
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories