World Egg Day: अंडे को फ्रिज में रखना सही या गलत? क्या आप भी सालों से करते आ रहे हैं ये गलती

Published : Oct 09, 2020, 12:34 PM IST

फ़ूड डेस्क: 9 अक्टूबर को वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) मनाया जा रहा है। इस अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। बात अगर अंडों की करें तो दुनिया में इसे काफी चाव से खाया जाता है। ये झटपट बन भी जाता है और काफी स्वादिष्ट भी होता है। एक अंडे से आप कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। साथ ही अंडों का इस्तेमाल बेक करने में भी किया जाता है। चाहे केक हो या कोई और बेकरी रिलेटेड आइटम, अंडे यूज किये जाते हैं। आपने  फ्रिज में अंडे स्टोर करने के लिए मौजूद ट्रे तो देखे ही होंगे। लोग इन ट्रे में अंडे रख फ्रिज में स्टोर करते हैं। कोई ये सवाल भी नहीं करता कि क्या इन्हें फ्रिज में रखना भी चाहिए या नहीं? आज हम आपको इसका सही जवाब बताने जा रहे हैं... 

PREV
18
World Egg Day: अंडे को फ्रिज में रखना सही या गलत? क्या आप भी सालों से करते आ रहे हैं ये गलती

फ्रिज का इस्तेमाल चीजों को लंबे तक स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसमें रखने से सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब नहीं होते। आपने अंडे रखने के लिए बने ट्रे भी फ्रिज में देखे होंगे।  

28

लोग ज्यादातर इन ट्रे में अंडे स्टोर कर फ्रिज में रख देते हैं। ये ट्रे फ्रिज के दरवाजे में ही फिक्स रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के घरों में आप इसी जगह पर अंडे रखे पाएंगे। 

38

लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा किये एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि अंडों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। पहले लोगों को लगता था कि अंडे फ्रिज में रखने से ये फ्रेश बने रहते हैं। लेकिन अब इसे नकार दिया गया है। 

48

अंडे फ्रिज में रखने से कई नुकसान हैं। सबसे पहले तो अगर आपको अंडे बेकिंग पर्पस के लिए यूज करना है तो इन्हें भूल से भी फ्रिज में ना रखें। 
 

58

अगर आपको अंडे उबालने हैं, तो भी अंडों को फ्रिज में ना रखें। बाहर रखे अंडे उबालते हुए फूटते नहीं हैं। लेकिन अगर इन्हें फ्रिज से निकाल कर उबाला जाए, तो ये फूट जाते हैं।  

68

अंडे फ्रिज में रखने से इसमें कई तरह के बक्टेरिया पनप जाते हैं। खासकर जब अंडे दरवाजे के पास स्टोर किये जाए, तो बार-बार डोर खुलने-बंद होने की वजह से ये बक्टेरिया जल्दी ग्रो करते हैं।  

78

अंडों के छिलके पास पोल्ट्री से ही गंदगी लगी आती है। लोग अंडों को बिना पोछे ही फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में ये अंदर रखी दूसरी चीजों को संक्रमित कर देते हैं। 

88

ये बात सही है कि फ्रिज में रखने के कारण अंडे ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं। लेकिन फ्रिज में रखे अंडों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इसका टेस्ट भी बदल जाता है। 
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories