फ़ूड डेस्क: भारत में लगभग हर डिश में जिस एक चीज का इस्तेमाल किया जाता है वो है प्याज। प्याज का इस्तेमाल खाने के टेस्ट को बढ़ा देता है। कई लोगों का मानना है कि बिना प्याज के खाना फीका लगता है। लेकिन जैसे ही उसने प्याज का तड़का पड़ जाए तो उसका स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन प्याज को छीलना और काटना आसान काम नहीं है। जहां प्याज छीलते वक्त लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है, वहीं इसकी कटाई करते हुए कई लोगों के हाथ कट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको प्याज को छीलने और काटने का एक दम परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं। ऐसे अगर प्याज को छीला और काटा जाएगा तो आपको कुछ भी परेशानी नहीं होगी। तो इसके लिए आपको चाहिए... आधा किलो प्याज
और एक तेज धार चाक़ू
प्याज को काटते वक्त उससे एंजाइम निकलते हैं। इस लिक्विड की वजह से कोशिश करें कि प्याज को हमेशा तेज धार चाकू से ही काटें। इससे ये जल्दी कट जाती हैं।
27
प्याज को काटने से पहले उसे फ्रीजर में छिलके सहित 10 से 15 मिनट रहने दे। इससे प्याज के एंजाइम की मात्रा कम होती है और इसे काटते वक्त आंखों में ज्यादा जलन नहीं होती।
37
प्याज के टिप्स को चाक़ू से सबसे पहले काटे। इससे छिलके बेहद आसानी से निकल जाते हैं। कई लोग नाख़ून से प्याज के छिलके नोचते हैं। उससे आसान है कि प्याज के टिप्स को काटे और फिर नीचे की तरफ उन्हें खींचते हुए छिले।
47
प्याज को आसानी से बिना आंखों में जलन के काटने के लिए आप पानी का सहारा ले सकते हैं। पानी में प्याज काटने से आंखों में जलन नहीं होती। हालांकि, आपको सावधान रहना होगा। पानी में प्याज को जोर से पकड़ कर रखें।
57
प्याज काटते वक्त अगर सीटी बजाई जाए, तो भी आँखों में जलन नहीं होती। दरअसल, सीटी बजाते हुए मुंह से हवा निकलती है। वो प्याज के गैस को आंखों तक नहीं आने देती।
67
अब हम आपको एक बेहद सिंपल ट्रिक बताने जा रहे हैं। जब कभी आप प्याज काटे या छीलें, तो अपने मुंह में ब्रेड का एक टुकड़ा डाल लें। इससे धीरे-धीरे चबाएं। इस तकनीक से भी आंखों में जलन नहीं होती।
77
आप चाहें तो बाहर प्याज को काटते वक्त एक पैन में पानी चढ़ा दे। भाप के सामने प्याज काटने से भी आंखों में जलन नहीं होती।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.