Published : Aug 05, 2022, 02:24 PM ISTUpdated : Aug 05, 2022, 02:26 PM IST
फूड डेस्क : सावन (Sawan 2022) के पावन महीने के आखिरी दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई बहन को समर्पित होता है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधती है और उनका मुंह मीठा कराती हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के व्यंजन अपने भाइयों के लिए बनाती है या बाजार से लेकर आती हैं। ऐसे में अगर इस बार आप राखी पर अपने भाई को कुछ स्पेशल खिलाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं भारत के इन 10 राज्यों की स्पेशल मिठाई जो रक्षाबंधन के मौके पर आप अपने भाई को खिला सकते हैं...
खुबानी का मीठा
खुबानी से बनी यह मिठाई आंध्र प्रदेश की फेमस है। ये डिश सूखे खुबानी से बनाई जाती है। ऐसे में राखी पर ये एक हेल्दी मिठाई हो सकती है।
210
बालूशाही
बालूशाही एक बिहारी व्यंजन है, जो पूरे देश में प्रसिद्ध है। देसी घी से भरपूर मैदा के आटे को डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है, जो राखी पर भाई को खिलाने के लिए एक बेहतरीन मिठाई है।
310
घेवर
सावन में राजस्थान में घेवर खूब खाया जाता है। मधुकोश जैसा डिस्क के आकार का केक जिसे मैदा से बनाया जाता है और चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है।
410
बेबिंका
गोवा की मीठी पेस्ट्री वास्तव में एक प्रकार का हलवा है। गोवा के डेसर्ट की रानी, बेबिंका एक पारंपरिक मिठाई है जिसे आटे से बनाया जाता है और इसमें अंडे की जर्दी और मक्खन डाला जाता है और नारियल के दूध के साथ इसे बनाया जाता है।
510
पेठा
आगरा का पेठा किसी के मुंह में भी पानी ला सकता है। ये बेल पर लगने वाले फल से बनाया जाता है, जो सब्जी की तरह भी खाया जाता है। यह हल्के हरे का होता है और बहुत बड़े आकार का होता है।
610
छेना
पश्चिम बंगाल राज्य की एक छेना आधारित मिठाई रसगुल्ले सबसे प्रसिद्ध है। इसे फटे दूध या पनीर से बनाया जाता है और चाशनी में डुबाया जाता है।
710
कलाकंद
कलाकंद भारत में सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। इस मिठाई की नरम दानेदार बनावट इसे एक ऐसा स्वाद देती है जो बहुत ही शानदार होता है। ये झारखंड में सबसे ज्यादा बनाई जाती है।
810
मैसूर पाक
मैसूर पाक एक भारतीय मिठाई है जिसे घी में बनाया जाता है। इसको सबसे पहले कर्नाटक के प्रमुख शहर मैसूर में बनाया गया था। इसमें घी, चीनी, बेसन और इलायची डाली जाती है।
910
सिंगोरी
सिंगोरी उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाई है जो खोया के साथ बनाई जाती है और जो पारंपरिक रूप से मालू के पत्ते में लपेटकर सर्व की जाती है।
1010
मोहनथाल
मोहनथल एक पारंपरिक गुजराती मिठाई है। इसे दूध, घी, बेसन और खूब सारे सूखे मेवों के साथ बनाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.