Ramadan 2022: सेहरी के लिए सुबह उठते ही खाएं ये 5 फूड आइटम दिनभर रहेगा पेट फुल और रहेगी एनर्जी

फूड डेस्क: 2 अप्रैल से रमजान (Ramadan 2022) का महीना शुरू हो रहा है, जो 2 मई तक चलेगा। ऐसा माना जाता है कि यह रमजान के महीने में पवित्र कुरान पैगंबर को भगवान द्वारा प्रकट किया गया था। इस पाक महीने में रोजाधारी दिनभर रोजा रखते है और बिना कुछ खाएं-पिए अल्लाह से दुआ करते हैं। इस भीषण गर्मी में रमजान के दौरान दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सुबह सेहरी (Sehri) के समय सही खाना खाना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, ऐसे 5 फूड आइटम जिसे आपको सहरी में जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपको हाइड्रेटेड और पोषित रखते है और आपको दिन भर बिना भोजन के रहने की एनर्जी भी देते है...
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2022 1:17 PM IST

17
Ramadan 2022: सेहरी के लिए सुबह उठते ही खाएं ये 5 फूड आइटम दिनभर रहेगा पेट फुल और रहेगी एनर्जी

सेहरी क्यों जरूरी है
सहरी फज्र की नमाज से पहले सुबह जल्दी खाया जाने वाला भोजन है। रोजा रखने से पहले सेहरी बेहद जरूरी है, खासकर जब आप लगभग 12 घंटे तक खाने और पानी के बिना रहते हैं। सेहरी के दौरान आपको अपने आहार में ना सिर्फ तरल पदार्थ शामिल करना चाहिए, बल्कि ऐसे खाद्य पदार्थ भी शामिल करने चाहिए जो आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखते हैं।

27

सेहरी के दौरान क्या खाएं
सेहरी के समयय सिर्फ इसलिए खूब सारा ना खाएं, क्योंकि आपको पूरे दिन भूखा रहना है। इसके बजाय फाइबर युक्त और हाई कार्ब वाले खाद्य पदार्थ लें जो आपको पूरे दिन फुल रखने में मदद करेंगे। आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो पचने में अधिक समय लेते हैं जैसे ओट्स, ब्रेड, बाजरा, दाल, अंजीर, बादाम या अन्य फाइबर युक्त फल। सुबह के समय आप दूध के साथ खीर, दलिया या खजूर खा सकते हैं। 

37

बादाम का शरबत 
बादाम, दूध, इलायची और केवड़ा के सुगंधित स्वाद के साथ ये पौष्टिक पेय आपको दिन भर हाइड्रेटेड और आपके शरीर की एनर्जी बनाए रखता है।

47

बीन्स सलाद
यदि आपने स्वस्थ खाने का मन बना लिया है और सहरी के दौरान कुछ हेल्दी खाना चाहते है, तो थ्री-बीन सलाद जरूर ट्राई करें। इसमें चना, मूंग और राजमा के साथ ही कई हरी सब्जियां डाली जाती है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और कैलोरी में बहुत कम होता है।

57

ओट मील और चिया सीड्स
चिया सीड्स, ओट्स मील और फलों से तैयार डिश सेहरी के दौरान आपके लिए सबसे हेल्दी चीज है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पावर-पैक स्नैक को तैयार करने में लगभग पांच मिनट का समय लगता है।

67

हलीम का सेवन करें
हलीम नाश्ते के लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाता है क्योंकि इसमें दाल और मांस का मिश्रण होता है, जो आपको दिनभर काम करने की एनर्जी देता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

77

इन चीजों का सेवन ना करें
कोशिश करें कि चाय या कॉफी जैसे कैफीनयुक्त पेय का सेवन सेहरी के समय न करें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ाते है, जिसके परिणामस्वरूप पानी की कमी हो सकती है। इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे- पकोड़ा, समोसा, कबाब आदि खाने से बचे, क्योंकि इसे खाने से आपको ज्यादा प्यास लगती है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
  
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos