दिल्ली के इस रेस्त्रां में मिलते हैं 8 सौ रुपए में 6 गोलगप्पे, वाइन जितना महंगा है इसका पानी

Published : Oct 07, 2020, 05:50 PM IST

फ़ूड डेस्क: भारत में लोगों को चटपटे गोलगप्पे काफी पसंद है। इसे हर राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कहीं इसे फुचका बोलते हैं तो कहीं पानी के बताशे। सड़क किनारे आपने 10 रूपये में 5 या 6 गोलगप्पे खाए होंगे। लेकिन आज हम आपको दिल्ली में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको 6 अलग-अलग फ्लेवर के गोलगप्पे खाने के लिए मिलेंगे। लेकिन सबसे ख़ास बात है इसकी प्राइस। दिल्ली में इंडियन एसेंट रेस्त्रां में आपको 800 रूपये में 6 गोलगप्पे सर्व किये जाएंगे। आइये आपको बताते हैं क्या खास है इन गोलगप्पों में...   

PREV
18
दिल्ली के इस रेस्त्रां में मिलते हैं 8 सौ रुपए में 6 गोलगप्पे, वाइन जितना महंगा है इसका पानी

दिल्ली के लोधी रोड में मौजूद इंडियन एसेंट रेस्त्रां की चर्चा उसके गोलगप्पों के कारण होती है।  यहां आपको 6 गोलगप्पे खाने के लिए अपने पॉकेट से आठ सौ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 

28

इन गोलगप्पों को मेन्यू में ऐड करने का आइडिया था रेस्त्रां के शेफ मनीष मेहरोत्रा का। उनका कहना है कि कुछ लोग हाइजीन के कारण बाहर गोलगप्पे खाने से कतराते हैं। ऐसे में रेस्त्रां में वो आराम से बेफिक्र होकर इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं। 
 

38

800 रुपए प्लेट वाले इन गोलगप्पों में 6 तरह के फ्लेवर सर्व किये जाते हैं। इसमें सबसे पहला फ्लेवर होता है पुदीना फ्लेवर। ये हल्का खट्टा और हल्का मीठा भी है। इसमें सौंठ भी मिलाया होता है। 

48

सेकंड फ्लेवर सर्व की जाती है इमली की। आलू के मसाले के साथ इसमें इमली का पानी इसका टेस्ट काफी बढ़ा देता है। 
 

58

तीसरा फ्लेवर है पाइनएप्पल फ्लेवर। जी हां, फलों के टेस्ट का गोलगप्पा भी इसमें शामिल है। ये हल्का मीठा होता है। इसका पानी आम पन्ना जैसा होता है। 

68

इस महंगे गोलगप्पे के चौथे फ्लेवर में है अनार का पानी। अनार के जूस के साथ यहां गोलगप्पा सर्व किया जाता है। ये काफी मीठा टेस्ट होता है। 

78

पांचवे फ्लेवर में है गार्लिक कर्ड। इसमें दही में लहसून मिलकर उसे सर्व किया जाता है। 

88

आखिर में सर्व किया जाता है टमाटर का पानी। इसमें आपको टोमेटो का बेहद खट्टा टेस्ट मिलेगा। 
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories