फ़ूड डेस्क: रसगुल्ले भला किसे पसंद नहीं होते। कोलकाता के मशहूर रसगुल्ले दुनियाभर में चाव से खाए जाते हैं। रसगुल्ले को छेना या मावा से बनाया जाता है। लेकिन कई बार अचानक घर पर मेहमान आ जाएं तो आप उन्हें बिना मावे या छेने वाला रसगुल्ला भी खिला सकती हैं। ये रसगुल्ला बनाया जा सकता है सूजी से। सूजी तो हर किसी के घर में मौजूद रहता है। इस रसगुल्ले को बनाना काफी आसान है। आप इसे घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए... 1 कप सूजी
1 कप दूध
2 कप पानी
1 कप शक्कर
4-5 इलाइची
केसर
बिना छेने और मावे वाले रसगुल्ले बनाने के लिए गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। अब इसमें दूध डालकर उसे अच्छे से बॉइल करें।
27
अब इस उबलते दूध में घी और सूजी डाल दें। इसे चलाकर गाढ़ा कर लें।
37
अब इस मिश्रण को ठंडा कर लें। जब ये अच्छे से ठंडा होजाए, तो इसे हाथों से गूंद लें। अब इनकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
47
अब कड़ाही पर चाशनी बनाने के लिए चढ़ा दें। इसमें शक्कर और पानी को उबालें। साथ में केसर भी डाल दें। इससे रंग अच्छा आएगा।
57
जब चाशनी खौल जाए तो उसमें तैयार रसगुल्ले डाल दें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए उबालें।
67
आप देखेंगे कि रसगुल्ले साइज से दोगुने बड़े हो जाएंगे। अब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
77
लीजिये तैयार है सूजी के रसगुल्ले। इसे फ्रिज में रखने के बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.