गर्म या ठंडा दूध, किसे पीने से बॉडी को होता है नुकसान? आज से आप भी बदल लेंगे दूध पीने का तरीका

Published : Sep 16, 2020, 05:44 PM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 05:49 PM IST

फूड डेस्क : दूध (Milk) हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है ये हम सब जानते हैं। बच्चा हो या बुजुर्ग सभी को दूध पीना चाहिए। ये कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी का बहुत अच्छा स्रोत होता है। लेकिन दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा? ये सवाल हर किसी के मन में आता है।  कुछ लोग गर्म दूध पीना (Hot Milk) पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को ठंडा दूध (Cold Milk) अच्‍छा लगता है। इनमें से आपके शरीर के लिए कौन सा बेहतर है ? आइए जानते हैं। 

PREV
17
गर्म या ठंडा दूध, किसे पीने से बॉडी को होता है नुकसान? आज से आप भी बदल लेंगे दूध पीने का तरीका

दूध पीना हम सभी के लिए जरुरी होता है। ये हमारे शरीर को ये कैल्शियम(Calcium), पोटेशियम (Potassium)और विटामिन डी(vitamin d) देता हैं।

27

दूध ठंडा या गरम दोनों तरह से पीया जा सकता हैं। दोनों तरह से दूध पीने के अलग - अलग फायदें है। आपको बताते हैं कि दूध का सेवन आपको किस तरह करना चाहिए।

37

गर्म दूध पीने का फायदा ये है कि ये आसानी से पच जाता है। वहीं अगर आपको लैक्‍टोज नहीं पचता है तो आप ठंडा दूध नहीं पीये क्योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। 

47

अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो आप बिस्‍तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। दूध में ट्रिप्‍टोफैन(Tryptophan) नाम का एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल पैदा करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है और अच्‍छी नींद आती है।

57

ठंडा दूध पेट में एसिडिटी(Acidity) के कारण होने वाली जलन से राहत पहुंचाता है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड की समस्या से छुटकारा मिल जाता है ।

67

ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। सुबह के टाइम ठंडा दूध पीने का सबसे अच्छा समय होता है। लेकिन अगर आप फ्लू और कोल्‍ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें।

77

डॉक्टर्स कहते हैं कि बहुत ज्यादा गर्म दूध नहीं पीना चाहिए, इसकी जगह हल्का गुनगुना दूध लेना चाहिए। वहीं फ्रिज से थोड़ी देर बाहर निकाल कर ही ठंडा दूध पीना चाहिए।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories