हेल्थ डेस्क : कैंसर (Cancer) दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है। लेकिन इसे लेकर आज भी समाज में कई भ्रांतियां है। जिससे बचाव और उसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। कैंसर कई तरह से लोगों को हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की कई ऐसी कई चीजें हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कैंसर के लगभग 70 प्रतिशत मामले सिर्फ खाने के जरिए कम हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे फूड आइटम जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं...
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- सरसों, मेथी, पालक आदि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं। इनमें केरोटीन, ल्यूटिन जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
210
ब्रोकली
हरे रंग की गोभी या जिसे ब्रोकली कहा जाता है, यह कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होती है। ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, जो नई कैंसर की कोशिकाओं के आकार और संख्या को 75 फीसदी तक कम कर सकता है। इतना ही नहीं यह प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने और ट्यूमर को खत्म करने में भी सहायक हो सकता है।
310
टमाटर
लगभर हर घर में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। लाल-लाल छोटे टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
410
लाल अंगूर
लाल अंगूर भी कैंसर से लड़ने में काफी मदद करते हैं। इनमें कई औषधीय गुण होते हैं। इसके छिलकों में रेसव्राट्रोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है, जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
510
बीन्स
बीन्स में फाइबर्स और कई सारे विटामिन पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर होने का जोखिम कम होता है।
610
लहसुन
लहसुन का सेवन करने वालों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। कई शोध में पाया गया है कि, त्वचा कैंसर को कम करने में लहसुन के सेवन फायदेमंद होता है।
710
गाजर
गाजर में विटामिन ए, सी, के, बी8, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, वीटा-कैरोटीन आदि कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसका सेवन कई प्रकार के कैंसर (पेट संबंधित) को कम करने में मदद करता है।
810
करेला
करेला शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। शोध में पता चला कि करेला कैंसर ट्यूमर को करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ने से रोक सकता है। डॉक्टर्स भी अपनी डाइट में करेले को शामिल करने की सलह देते हैं।
910
अखरोट
अखरोट ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह ट्यूमर को भी बनने से रोकता है। इसमें फाइबर, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं का बढ़ने से रोकते हैं।
1010
हल्दी
हल्दी अपने औषधीय गुणों के कारण एक सुपरफूड मानी जाती है। इसका इस्तेमाल कैंसर के बचने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। हल्दी का नियमित सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा सकता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.