World Milk Day: इस जानवर का दूध है दुनिया में सबसे महंगा, 7 हजार रुपये तक में बेचकर करोड़पति बनें ग्वाले

Published : Jun 01, 2021, 11:34 AM IST

फूड डेस्क: दूध पीने के फायदों के बारे में तो हम सब जानते हैं। इस वजह से बच्चों से लेकर बूढ़े तक को अपनी डाइट में दूध शामिल करने की सलाह दी जाती है। दूध के महत्व को पहचानने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। मिल्क डे की शुरुआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने की थी। भारत में गाय-भैंस के अलावा बकरियों का भी दूध पिया जाता है। गाय का दूध भारत में करीब पचास रुपए प्रति लीटर बेचा जाता है। लेकिन एक ऐसा जानवर भी है, जिसका हजारों रुपये लीटर (Most expensive animal's milk) में बिकता है, तो आइए आज आपको बताते हैं, इस जानवर के दूध की विशेषताओं के बारे में...

PREV
17
World Milk Day: इस जानवर का दूध है दुनिया में सबसे महंगा, 7 हजार रुपये तक में बेचकर करोड़पति बनें ग्वाले

गाय-भैंस नहीं गधी का दूध है सबसे महंगा
गधी के दूध की कीमत 2000 से 7000 रुपये प्रति किलो होती है। ये दुनिया के सबसे महंगे दूधों में से एक माना जाता है। ये दूध स्वाद के साथ-साथ सेहत के हिसाब से भी बहुत फायदेमंद होता है।

27

गधी के दूध के फायदे
गधी का दूध काफी पौष्टिक होता है। कहा जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद से मां के दूध की जगह गधी का दूध भी दिया जा सकता है। इसके दूध से कई गंभीर बीमारियां तक खत्म हो जाती है। ये दूध अस्थमा और ब्रॉकाइटिस में काफी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग कैंसर, मोटापा, कुछ एलर्जी रोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है। ये दूध इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है।

37

गधी के दूध से बनता है सबसे महंगा पनीर
गधी के दूध से बनने वाला पनीर दुनिया में सबसे महंगा होता है। यूरोपीय देश सर्बिया में एक फार्म जैसाविका (Zasavica)में गधी के दूध से जो पनीर बनाता है, उसकी कीमत 78 हजार रुपए प्रति किलो तक है।

47

सुंदरता में चार चांद लगाता है गधी का दूध
NRCE के विज्ञानिकों ने दावा किया है, कि गधी का दूध खूबसूरती को भी बढ़ाता है। इस दूध का उपयोग साबुन, लिप-बाम और बॉडी-लोशन बनाने के लिए भी किया जाता है। इससे शराब भी बनाई जाती है।

57

भारत में यहां बिकता है गधी का दूध
भारत में हरियाणा में पहली बार 2020 में गधे के दूध की डेयरी खोली गई है। डेयरी शुरू करने के लिए गुजरात से "हलारी नस्ल" के 10 गधों का ऑर्डर दिया गया था। डेयरी को चलाने के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन बफेलोज (सीआईआरबी) नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (एनआरसीई) के वैज्ञानिक भी मदद करते हैं।

67

शेरनी का दूध भी है सबसे महंगा
गधी के साथ ही शेरनी का दूध भी दुनिया में सबसे महंगे दूधों में से एक है। शेरनी के दूध में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल दवाई बनाने में होता है, इसलिए यह महंगा होता है।

77

शेरनी के दूध के फायदे
शेरनी का दूध सफेद और पीला रंग का होता है, जिसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। ये दूध बहुत गर्म होता है, इसलिए लोग बच्चों को सर्दी इसका दूध देते हैं। ये बच्चों को निडर बनाने के काम करता है और गुस्से को बढ़ाता है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा नुकसान है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल करने पर शरीर में घाव निकल आते हैं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories