धर्मशाला पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, असम में बाढ़, 12 तस्वीरों से जानें देश का आंखों देखा हाल

नई दिल्ली. गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल रही है लेकिन देश का सियासी तापमान अभी भी गर्म है। कांग्रेस ने आज देशभर में राजभवन घेराव का आह्वान किया और उनके कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचे। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों से मुलाकात करके उनका उत्साहवर्धन किया। असम में बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है तो मंत्री भी जायजा लेने पानी में उतरे। वहीं दिल्ली में LGBTQ परेड का आयोजन किया गया। इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए देश में कहां क्या-क्या हुआ...

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 12:21 PM IST / Updated: Jun 16 2022, 06:41 PM IST

112
धर्मशाला पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, असम में बाढ़, 12 तस्वीरों से जानें देश का आंखों देखा हाल

आसियान विदेश मंत्रियों की मीटिंग
गुरूवार को नई दिल्ली में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे। नई दिल्ली में आयोजित विशेष आशियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

212

धर्मशाला पहुंचे पीएम मोदी
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सिलसिले में गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो भी किया। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री स्वागत किया और उन्हें छूने की होड़ मची रही। 

312

हैदराबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन
राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उबाल है। गुरूवार को हैदराबाद में राजभवन घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

412

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस से भी झड़प हुई। लखनऊ में कई स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। 

512

सशस्त्र बलों के बीच रक्षामंत्री
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे और श्रीनगर में सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बातचीत की। इस दौरान रक्षामंत्री ने सेनाओं का हौंसला बढ़ाया और हर मोर्चे पर मुस्तैदी के लिए उनकी तारीफ की। 

612

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सबसे ज्यादा प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में हो रहा है। गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान दिल्ली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

712

बाढ़ का जायजा लेने उतरे असम के मंत्री अशोक सिंघल
असम में बाढ़ से हालात काफी खराब हो गए हैं। गुरूवार को असम के गुवाहाटी में आवास और शहरी मामलों के विभाग मंत्री अशोक सिंघल ने बाढ़ प्रभावित अनिल नगर इलाके का दौरा किया। इस दौरान मंत्री जी खुद पानी में उतरे और लोगों का दुख दर्द साझा किया। 

812

मेघालय में भारी बारिश भूस्खलन से परेशानी
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में भूस्खलन की वजह से आवाजाही ठप हो गई। जिले में भारी बारिश के बाद लुमशनोंग पुलिस थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 का कुछ हिस्सा इस वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। कई भारी वाहन फंस गए और यात्रियों को जगह-जगह रूकना पड़ा।

912
अग्निपथ योजना का व्यापक विरोध
बिहार में सारण जिले के छपरा रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेन में आग लगा दी गई। गुरुवार को ट्रेन में आग लगा दी गई और धुंआ निकलता दिखाई दिया। सरकार ने मंगलवार को लघु अवधि भर्ती योजना की घोषणा की। जिसका विरोध किया जा रहा है। 
1012

अधीर हुए कांग्रेस के चौधरी
एक तरफ कांग्रेस ने देश भर में राजभवन घेराव का ऐलान किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीररंजन ने केंद्र पर हमला बोला। हालांकि मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। हालांकि गर्मी से वे भी काफी परेशान दिखाई दिए। 

1112
दिल्ली में LGBTQ परेड का आयोजन
नई दिल्ली के शेखसराय इलाके में एलजीबीटीक्यू यानि (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) समुदाय के सदस्य और समर्थकों ने परेड का आयोजन किया। दिल्ली के बाहरी इलाके में हुई गौरव परेड में काफी लोगों ने हिस्सा लिया। 
1212

हाय रे गर्मी कैसे मिले राहत
देश के कई राज्यों में इन दिनों पारा 40 के पार चल रहा है। गर्मी का आलम यह है कि आदमी तो क्या जानवर भी परेशान हैं। इसी गर्मी से बचने के पंजाब के अमृतसर में यह लड़का पानी में डुबकियां लगा रहा है। ताकि गर्मी से कुछ तो राहत मिले। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos