- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिशा पाटनी ने रेड बिकिनी पहन लगाई पानी में आग, वैकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
दिशा पाटनी ने रेड बिकिनी पहन लगाई पानी में आग, वैकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। काम के बीच वक्त निकालकर वे अक्सर हॉलिडे एन्जॉय करती नज़र आती हैं। दिशा इन दिनों थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपने थाइलैंड वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडीया पर साझा की हैं। इनमें 31 साल की दिशा रेड विकिनी में बीच पर एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं।
दिशा पाटनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे बीच पर एकदम भीगी हुई नज़र आ रही हैं। दिशा ने तस्वीरों के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, बस एक पिंक रोज़ की इमोजी भर साझा की है।
दिशा की तवीरें देखकर उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, उनके कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर अलेक्स इलिक ने फायर इमोजी शेयर की है। दिशा की खास दोस्त मौनी रॉय और कृष्णा श्रॉफ ने भी फायर इमोजी ही साझा की हैं। दिशा के फैन्स भी उन्हें फायर बता रहे हैं।
दिशा पाटनी 2015 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'लोफर' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उनकी एंट्री 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से हुई थी। तब से लेकर अब तक वे 'बागी 2', 'मलंग', 'राधे', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'योद्धा' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
दिशा पाटनी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें आगे 'कल्कि 2898 AD' (तेलुगु-हिंदी), ' 'कंगुआ' (तमिल) और 'वेलकम टू दी जंगल' में देखा जाएगा। ये सभी फ़िल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं।
और पढ़ें…
शाहरुख़ खान को लेकर फैली ऐसी अफवाह कि लखनऊ पुलिस ने दे डाली सख्त चेतावनी
30 साल छोटी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे सलमान खान! मिला था इनकार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।