उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। जबकि जिसकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में हो, उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र ग्रह 5 दिसंबर को राशि बदलकर वृश्चिक से धनु (Shukra Gochar December 2022) में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किन-किन राशियों पर शुभ असर दिखाई देगा…
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस राशि में शुक्र ग्रह भाग्य भाव में गोचर कर रहा है। इसे धन भाव भी कहते हैं। शुक्र के प्रभाव से इस राशि वालों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, इनकी धर्म के प्रति रूचि भी बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में भी फायदा होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।
24
इस राशि में शुक्र पांचवें भाव में गोचर करेगा, जिसे प्रेम का भाव माना जाता है। इस राशि की लव लाइफ में शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा, वहीं वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं उनका प्रमोशन भी संभव है। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे अर्थ लाभ भी होगा।
34
शुक्र के धनु राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय शुभ है। समय इनके अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता समय रहते दूर हो जाएगी। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक कोई बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं।
44
इस राशि के लोगों के रूके हुए कामों में गति आएगी। कोई लोन अगर ले रखा है तो वह चुकता हो सकता है। इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। मकान-दुकान खरीदी करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष का बना हुआ है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi