Published : Mar 08, 2021, 05:46 PM ISTUpdated : Mar 08, 2021, 06:07 PM IST
हिसार (हरियाणा). टिकटॉक स्टार और बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस 14 में एंट्री करने के बाद से ही सोनाली चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग तो उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। तो वही कुछ यूजर ने उनकी जमकर आलोचना भी की। फैंस ने उन्हें इतना ट्रोल किया कि सोनाली को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर क्या था इस वीडियो में...
दरअसल, सोनाली फोगाट ने डांसर क्वीन नोरा फतेही के गाने 'छोड़ देंगे' पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। जिसमें वह स्टाइलिश अंदाज में नोरा की तरह ही स्टेप करती दिख रही थीं। उन्होंने गाने के हिसाब से ही ब्लू टी-शर्ट के साथ ही नेवी ब्लू स्ट्राइप पैंट्स पहन रखी थी। अपने डांस वीडियो में वह नोरा की तरह अपने ऑफिस में कमर हिलाते हुए दिख रहीं थीं।
27
सोनाली के डांस वीडियो को देखने वाले एक यूजर ने कहा कि मैडम कुछ शर्म करो। वो एक ट्रेंड डांसर है और आप अब राजनीति में आ चुकी हैं। खैर वीडियो में जो भी वह तो उन्होंने ट्रोल होने के बाद डिलीट कर दिया है। सोनाली अपने डांस के दौरान अपने हर मूव को खूब एन्जॉय करती हैं। शायद यही वजह है कि उनके वीडियो रातों रात लाखों लोग पसंद कर वायरल कर देते हैं। वह हर दिन कोई न कोई अपना डांस वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट करती रहती हैं।
37
एक सप्ताह पहले सोनाली फोगाट सफेद साड़ी में समुद्र किनारे दौड़ लगाती नजर आईं थीं, जहां बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' का 'दीवानी-मस्तानी' सॉन्ग सुनाई दे रहा था। सोनाली के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया गया।
47
टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर धमाल मचाने वाली सोनाली फोगाट ने साल 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। जहां बीजेपी ने सोनाली को हिसार की आदमपुर सीट से विधायक का टिकट दिया था। लेकिन वह कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गई थीं।
57
सोनाली फोगाट करोड़पति हैं और उनकी चल और अचल संपत्ति 2 करोड़ 74 लाख 11 हजार रुपये से ज्यादा है। 40 वर्षीय सोनाली फोगाट के पास 25 लाख 61 हजार रुपये की चल जबकि 2 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। सोनाली ने नामांकन में अपनी शिक्षा दसवीं तक बताई है। चुनाव आयोग को दिए शपथ-पत्र में सोनाली फोगाट यह जानकारी दी थी।
67
सोनाली फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की रहने वाली हैं। उनकी शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी वह एक बेटी की मां भी है। साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनाली के पति की मौत हो गई। वह हिसार दूरदर्शन सहित टीवी पर बहुत से शोज में काम कर चुकी हैं। उन्हें अम्मा धारावाहिक से बड़ी पहचान मिली थी, वह कई हरियाणवी एलबम में भी काम कर चुकी हैं।
77
वहीं पिछली साल सोनाली फोगाट तब चर्चा में आईं थी जब उन्होंने हिसार में की बालसमंद अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची थीं। इस दौरान सोनाली ने मंडी सचिव की गुस्से में चप्पल उताकर पिटाई कर दी थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि सचिव से गड़बड़ी के संबंध में पूछा, तो सचिव ने अपशब्द बोल दिए। अभद्रता भी की। इसलिए उसे उसकी सजा दी है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।