बता दें कि सुखविंद्र कंबोज की शादी सिरसा की रहने वाली सिमरन से तय हुई है। जहां उनकी एक निजी पैलेस में शादी होनी है। दूल्हे ने कहा कि सबसे पहले में एक किसान हूं उसके बाद कोई दूसरा। क्योंकि खेती करके ही मेरा परिवार पेट पालता है, अगर यही छिन जाएगी तो हम सड़क पर आ जाएंगे। इसलिए मैंने सोचा कि क्यूं ना बारात को पहले किसानी रंग देकर पैलेस तक ले जाया जाए। जिससे किसान भाइयों के बीच पॉजिटिव संदेश जाएगा।