करनाल (हरियाणा). केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन लगातार 33 दिन से जारी है। वह कड़ाके की ठंड में अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली की बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं इस आंदोलन में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। वह हजारों किसानों के बीच कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरी हैं। जहां कुछ दिल्ली तक पहुंच गई हैं तो कुछ हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में डटी हुई हैं। वहीं करनाल से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां देश की इस नारी शक्ति ने किसानों के समर्थन में अपने खून से 50 फुट लंबा बैनर लिखा है। देखिए खून से लिखे बैनर की तस्वीरें...
दरअसल, यह महिलाएं मर्दानी फाउंडेशन की सदस्य हैं। जिन्होंने अपने खून से कई बैनर लिखे हैं। वह करनाल से पैदल मार्च निकालते हुए बसताड़ा टोल पर किसानों के धरने पर पहुंची थीं। वह बार यही नारा लगाए जा रहीं थीं कि वो अपना हक और तीनों कानून वापस कराकर रहेंगी।
25
बता दें कि मोदी सरकार ने जब से यह कृषि बिल लेकर आई है, उसी दौरान से मर्दानी फाउंडेशन की कई महिलाएं किसानों की आवाज बुलंद कर रही हैं। महिलाओं का किसान आंदोलन का समर्थन करते देख और लोग भी उनके साथ जुड़कर सरकार का विरोध कर रही हैं।
35
किसानों के लिए उनका जज्बा देखते ही बनता है, वह लाइन में लगकर अपने हाथ से खून निकालती हैं और उसकी सियाही बनाकर बैनर लिखने बैठ जाती हैं। महिलाओं का कहना है कि मोदी सरकार को किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए। अगर देश का अन्नदाता दुखी रहेगा तो देश का विकास कैसे हो पाएगा।
45
मर्दानी फाउंडेशन की सदस्य महिलाओं ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती वह अनिश्चितकालीन प्रर्दशन करती रहेंगी। साथ ही कई महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ेंगी।
55
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक महिला दूसरे महिला का खून निकाल रही है। जिससे वह किसानों के हक का बैनर लिखेंगी।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।