कनाडा जाकर पढ़ना चाहती थी
तृप्ति बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। वो कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहती थी। इसके लिए उसने डाक्यूमेंट्स तैयार कर रखे थे। लेकिन मार्च में लॉकडाउन लगने से वो नहीं जा सकी। तृप्ति के पिता रसिकलाल के अनुसार अपने करियर में ब्रेक लगने से वो परेशान थी। इस बीच सन्नी भी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। वो तृप्ति के साथ मारपीट तक करन लगा था। इसकी जानकारी तृप्ति ने कई बार उन्हें दी थी। जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह ने बताया कि सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
मां से पहले पिता को किया था कॉल
तृप्ति और सन्नी ने 13 नवंबर, 2019 को लवमैरिज की थी। रक्षाबंधन पर तृप्ति जब मायके गई थी, तब उसने सन्नी की प्रताड़ना के बारे में घर पर बताया था। 12 अगस्त की रात को भी उसने मां को फोन करके अपना दर्द बयां किया था। इससे पहले कि परिजन उसे लेने जा पाते, उसकी सुसाइड की खबर मिली।
आगे पढ़ें-रात को अचानक उठी 'सिरफिरी' पत्नी और मछली काटने के चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर फिर से सो गई