फेसबुक के जरिये बच गई इस कुत्ते की जान, डॉक्टरों ने तो बोल दिया था कि इसे दर्द से बचाना है, तो मार डालो

झज्जर, हरियाणा. किस्मत कब पलटी मार जाए..कोई नहीं जानता! इस कुत्ते के साथ भी ऐसा ही हुआ। बीमारी के चलते धीरे-धीरे मौत के कुएं में जा रहे इस कुत्ते का इलाज अब अमेरिका में होगा। फेसबुक पर इस कुत्ते के इलाज को लेकर एक भावुक अपील की गई थी। अमेरिका के एक शख्स तक जब यह बात पहुंची..तो उसका दिल पिघल गया। उसने कुत्ते को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। वैलेंटाइन-डे पर यह कुत्ता अमेरिका पहुंच गया। इस कुत्ते की देखभाल बहादुरगढ़ कस्बे की 'गार्डियंस ऑफ एंजेल ट्रस्ट' नामक संस्था कर रही थी। दरअसल, इस कुत्ते की किस्मत वीनस कौर मुल्तानी नामक एक महिला के कारण बदली। वीनस अमेरिका में रहती हैं। वे जनवरी में दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहने वालीं अपनी मां से मिलने आई थीं। तभी रास्ते में पड़े इस कुत्ते पर उनकी नजर गई। कुत्ता काफी बीमार था। उसे गंभीर स्किन रोग था। वीनस ने जब उसे डॉक्टरों को दिखाया, तो उन्होंने ने दो टूक कह दिया कि कुत्ते का बच पाना नामुकिन है। दर्द से मुक्ति देने उसे मौत की नींद सुला देना ही मुनासिब होगा। लेकिन वीनस ने ऐसा करना उचित नहीं समझा। उन्होंने फेसबुक पर कुत्ते की मदद के लिए अपील की। तब बहादुरगढ़ की संस्था आगे आई। वीनस से कुत्ते की तस्वीर अपने अमेरिकी दोस्त ग्रेग को भेजी। ग्रेग ने कुत्ते को गोद लेने की इच्छा जताई और अब यह कुत्ता अमेरिका पहुंच गया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2020 6:22 AM IST / Updated: Feb 18 2020, 11:55 AM IST

15
फेसबुक के जरिये बच गई इस कुत्ते की जान, डॉक्टरों ने तो बोल दिया था कि इसे दर्द से बचाना है, तो मार डालो
वीनस ने ही इस कुत्ते को बहादुरगढ़ की संस्था को भिजवाया था। यहां डॉक्टरों ने कुत्ते का प्रारंभिक उपचार किया। उसका नाम कोको रखा। कोको 10 दिन के अंदर ही काफी ठीक हो गया था।।( तस्वीर- कोको साथ ग्रेग)
25
बता दें कि बहादुरगढ़ की संस्था गॉर्डियंस ऑफ एंजेल की स्थापना 2019 में दो पशु प्रेमियों धीरज शर्मा और हरिकिशन मंगला ने की थी।
35
यह संस्था बीमार जीव-जंतुओं के उपचार से लेकर उनके पुनर्वास तक में मदद करती है। यह संस्था तमाम बीमार कुत्तों को जिंदगी लौटा चुकी है।
45
ग्रेग अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को में रहते हैं। जब उन्होंने कुत्ते की फोटो देखी, तो वे पिघल गए। उन्होंने कहा कि यह कुत्ता बेहद प्यारा है। इसे वे गोद लेना चाहेंगे। कुत्ते को अमेरिका तक पहुंचाने पर करीब 60 हजार रुपए का खर्च आया। यह खर्चा वीनस और ग्रेग ने उठाया।
55
बहरहाल, अमेरिका में रह रहे ग्रेग ने कोको के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos